
दद्दाजी हुए ब्रह्मलीन, सीएम और पूर्व सीएम ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो
कटनी/ गृहस्थ संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री रविवार की रात ब्रह्मलीन हो गए। उन्होंने कटनी स्थित दद्दा आश्रम में रात 8 बजकर 27 मिनट पर देह त्यागा है। वो पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें 8 मई को माइनर पेरालाइसिस अटैक आने पर दिल्ली ले जाया गया था। शनिवार की शाम गंगाराम अस्पताल से उन्हें छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उन्हें एयरएंबुलेंस की मदद से जबलपुर होते हुए कटनी लाया गया। दद्दा जी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
दद्दा जी के देह त्यागने की खबर लगते ही उनके शिष्यों में शोक की लहर दौड़ गई। दद्दा जी के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में उनके अनुयायी कटनी पहुंचे। देखें खबर से संबंधित वीडियो...।
Published on:
19 May 2020 04:37 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
