7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस ने नर्सरी किनारे बनी झोपडिय़ां तोड़ी, नरगडिय़ा समाज कर रहा था ये काम…

पुलिस ने घुघरा रोड में दी दबिश, कच्ची शराब बनाने वाले पांच पकड़े

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 28, 2020

Cheating of 5 lakhs through check cloning

Cheating of 5 lakhs through check cloning

कटनी. कुठला थाना की बिलहरी चौकी अंतर्गत घुघरा रोड में नरगडिय़ा समाज द्वारा कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी। मौके से पांच आरोपियों को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा है। जानकारी के अनुसार एसपी ललित शाक्यवार को घुघरा रोड में नरगडिय़ा समाज द्वारा शराब बनाने की सूचना मिली थी, जिसपर उन्होंने थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

शंका पर टीम ने की पूछताछ, युवकों ने उगला ये राज...

थाना प्रभारी ने बिलहरी चौकी की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने दबिश दी तो मौके से देवकलिया बाई, इंद्रावती नरगडिय़ा, फुल्लू बाई, राजनीति नरगडिय़ा, देवीदीन नरगडिय़ा को शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपियों के पास से लगभग 20 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने नर्सरी के पास आरोपियों द्वारा बनाई गई टपरियों को भी नष्ट कराया। टीम में उप निरीक्षक रमेश कौरव, पीएसआइ राहुल परमार, रमाकांत दुबे, हिम्मत यादव, संतोष सिंह, मनोज तिवारी, कोटवार शब्बीर शामिल रहे।