7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोर्ड इमित्हान: 59 परीक्षा केंद्रों की सामग्री 5 बसों से सशस्त्र पुलिस बल के साथ उत्कृष्ट विद्यालय से रवाना

बोर्ड परीक्षा की गोपनीय सामग्री प्रश्नपत्र, उत्तरपुस्तिका का हुआ वितरण, एक्सीलेंस स्कूल माधवनगर को बनाया गया है रूम कलेक्टर प्रतिनिधि की मौजूदगी में खोला गया स्ट्रांगरूम, जिला पंचायत सीइओ व आइएएस ने भी लिया जायजा

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 07, 2026

कटनी. जिले में 10 व 13 फरवरी से प्रारंभ होने वाली कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बुधवार को उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर स्ट्रांग से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा की गोपनीय सामग्री का वितरण शुरू किया गया। शुक्रवार दोपहर 12 बजे कलेक्टर प्रतिनिधि एवं डिप्टी कलेक्टर प्रदीप मिश्रा की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम का ताला खोला गया। इसके पश्चात अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा बड़वारा, विजयराघवगढ़, ढीमरखेड़ा एवं बहोरीबंद विकासखंड क्षेत्रों में बनाए गए 59 परीक्षा केंद्रों के लिए परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया।
परीक्षा प्रभारी बीडी बाजपेयी के अनुसार जिले में कुल 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से पहले दिन 59 परीक्षा केंद्रों के लिए सामग्री भेजी गई। परीक्षा सामग्री दो पेटियों में रखी गई है, जिनमें प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। इन सामग्रियों के परिवहन के लिए केंद्र अध्यक्ष, सहायक केंद्र अध्यक्ष, परीक्षा प्रभारी तथा संबंधित केंद्रों के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सामग्री वितरण में मंडल कार्यालय के आदेश पर संभागीय कार्यालय से दो अधिकारियों की तैनाती की गई है।

पांच बसों से रवाना हुई सामग्री

परीक्षा सामग्री को पांच बसों के माध्यम से सशस्त्र पुलिस बल की सुरक्षा में संबंधित थानों तक भेजा गया। संबंधित परीक्षा केंद्रों के विद्यालयों में सुरक्षित रूप से उत्तर पुस्तिका, अन्य परीखा सामग्री को रखवाया जाएगा। प्रश्नपत्र संबंधित थाना में रखवाए जाएंगे। परीक्षा सामग्री वितरण की व्यवस्थाओं का जायजा लेने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी हरसिमरन प्रीत कौर भी मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। दो दिनों तक परीक्षा सामग्री का वितरण कार्य चलेगा।

कर्मचारियों की जांच के बाद सौंपी सामग्री

परीक्षा सामग्री वितरण में जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनका बारीकी से परीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरि ने ड्यूटी फॉर्म, फोटो आदि से मिलान करने के बाद ही सामग्री दी गई।

पेटियों में लगे दो ताले

परीक्षा में जिन अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, उनका क्रम आने पर परीक्षा सामग्री का वितरण किया गया। परीक्षा ड्यूटी में महिला अधिकारी-कर्मचारी भी अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहीं हैं। कर्मचारी अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। फिर पेटी में सामग्री रखकर केंद्र के लिए रवाना हुए। पेटी में एक केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष व द्वारा ताला लगाया गया।

आज होंगा 35 केंद्रों का वितरण

शनिवार को शेष बचे 35 परीक्षा केंद्रों के लिए सामग्री का वितरण उत्कृष्ट विद्यालय से किया जाएगा। यह सामग्री लोकल शहर व रीठी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की भेजी जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बोर्ड की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था व पूरी गोपनीयता के साथ शुक्रवार को 59 परीक्षा केंद्रों की परीक्षा सामग्री का वितरण उत्कृष्ट विद्यालय माधवनगर में बनाए गए स्ट्रांग रूम से किया गया है। शेष 35 केंद्रों की सामग्री आज बांटी जाएगी।


राजेश अग्रहरी, जिला शिक्षा अधिकारी।