घर से किन्हीं कारणों से लपता हुईं बेटिया देश के दूसरे राज्य में मिली हैं। कहीं पर डरा-धमकाकर बंधक बनाकर रखी गईं थीं तो कहीं पर प्रेमजाल में फंसी हुईं थीं। कुछ बच्चियां परिजनों की डांट से चली गईं थीं। बच्चियों को सुदूर क्षेत्र सहित उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात आदि राज्यों से तलाशा गया है। बेटियों के मिलने की आस खो चुके परिजनों में एक बार फिर थानों की पुलिस ने खुशियां लौटाईं हैं।