29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब दुकान में पैसा, भरोसा और चरित्र छिन जाता है, न हम समझ रहे न कोई समझाने वाला

केंद्रीय जलशक्ति व फूड प्रोसेसिंग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड के मोहाई गांव में जनसभा को किया संबोधित.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 27 Mar 2022, 4:31 PM IST

prahalad patel

केंद्रीय जलशक्ति व फूड प्रोसेसिंग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखंड के मोहाई गांव में जनसभा को किया संबोधित.

कटनी. बहोरीबंद के मोहाई में रानी अवंतीबाई लोधी बलिदान दिवस पखवाड़ा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय जलशक्ति व फूड प्रोसेसिंग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि कुछ स्थान ऐसे होते हैं जहां से इंसान कुछ न कुछ लेकर ही आता है और कुछ स्थान ऐसे जहां जाने पर सब कुछ छिन जाता है। शराब दुकान में जाने पर हमारा पैसा भी जाता है, भरोसा भी और चरित्र भी। इसके बाद भी न हम समझने तैयार हैं और ना कोई हमे समझाने तैयार है। हमसे बेहतर तो वे चीटियां जो अपने राजा के लिए पूरी जिंदगी खत्म कर देते हैं। उससे आगे कुछ सोचते ही नहीं है। कम से कम उनकी आस्था तो नहीं भटकती। यह आस्था ही है जो नर से नारायण बनने का रास्ता है।

प्रहलाद पटेल ने कहा कि रानी अवंतीबाई के बारे में किसी इतिहासकार ने नहीं लिखा। हमे तो उनके समृद्धशाली, गौरवशाली गाथा के बारे में पता ही नहीं है। हम थोड़ी बहुत जो जानते हैं तो यह बात उसने लिखी जो उनसे दो बाद युद्ध हार चुकी थी। उनकी आत्मकथा से हम रानी अवंतीबाई के बारे में जान पा रहे हैं। रानी ने अपनी शहादत इसलिए दी कि सूखा पडऩे के बाद भी अंग्रेज लगान मांग रहे थे। रानी ने तय किया कि प्रजा से लगान नहीं वसूलने देंगी। अंग्रेज चाहे तो खजाने से लगान देंगी। यही 1857 में लड़ाई का कारण बना। मगर किसी इतिहासकार ने यह बात नहीं लिखी। यह बात उस व्यक्ति ने अपनी किताब में लिखी जिसने रानी से तीन बार युद्ध किया और शहादत का कारण बना।

केंद्रीय जलशक्ति व फूड प्रोसेसिंग राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि रानी का बलिदान तभी सफल होगा जब हम नशा मुक्त रहेंगे। इस अवसर पर बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडेय, जबेरा विधायक धर्मेंद्र लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता पटेल, बहोरीबंद जनपद उपाध्यक्ष शंकर महतो, अमान सिंह लोधी, नारायण सिंह लोधी, गोविंद पटेल, पूर्व विधायक दिलीप दुबे, विक्रम सिंह, भारत यादव, केएल जैन, आलोक जैन, नरेंद्र पौराणिक, नरेंद्र सैनी, बद्री पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।