6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

समर्थ युवा शक्ति ने किया नगर का घेराव, अवैध नियुक्तियों की जांच व स्वच्छता कर हटाने रखी मांग, देखें वीडियो

शहर की समस्याओं को लेकर समर्थ युवा शक्ति ने सोमवार को नगर निगम कटनी का घेराव किया। सागर तोमर के नेतृत्व में नगर निगम गेट के सामने जमकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने मांग रखी कि शहरवासियों पर जो स्वच्छता कर लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाए।

Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Feb 18, 2020

कटनी. शहर की समस्याओं को लेकर समर्थ युवा शक्ति ने सोमवार को नगर निगम कटनी का घेराव किया। सागर तोमर के नेतृत्व में नगर निगम गेट के सामने जमकर नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने मांग रखी कि शहरवासियों पर जो स्वच्छता कर लगाया गया है उसे तत्काल हटाया जाए। एमएसडब्ल्यू कंपनी को मनमानी राशि का भुगतान हो रहा है उसकी जांच हो। कर्मचारियों की अवैध तरीके से नियुक्ति हुई है उसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई, नदियों की सफाई, लोगों को स्वच्छ पेयजल सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। युवाओं ने मांग रखी कि स्वास्थ्य विभाग में नो दैनिक वेतन कर्मचारियों को अवैध तरीके से कार्य कर रहे हैं। 5 स्वर्ण जाति के लोगों को दरोगा बना दिया गया है। वहीं नगर निगम के कर्मचारियों को भी 5 वर्ष से पदोन्नत नहीं किया गया। सीवर लाइन के निर्माण में पूरी सड़क को खोद दिया गया है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है, यातायात के नाम पर ठेला टपरा लगाने वाले गरीबों को परेशान किया जा रहा है।

 

दस साल से बन रहा पुल टूटा, ठेकेदार ने कहा यहां है बड़ी समस्या, नहीं करूंगा काम, अब हो रही यह पहल

 

नगर निगम में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों को सगे संबंधियों को दैनिक वेतन के मास्टर में भरकर राशि आहरित की जाती है। शहर में पूरे समय आवारा पशुओं की धमाचौकड़ी रहती है जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। इस दौरान समर्थ युवा शक्ति प्रमुख सागर तोमर, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश राय, नगर अध्यक्ष रामवीर सिंह, अमित बर्मन, अजय सरावगी, दीपिका तोमर, युक्ति, रोशनी, नित्या तिवारी, वीरेंद्र चौधरी, करण चौधरी, अभिषेक, शुभम, अहमद खान, मौली आदि मौजूद रहे।