
Road Accident :मध्य प्रदेश के कटनी जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-43 कटनी-बड़वारा मार्ग पर मझगवां के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने रविवार की शाम एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार, 57 वर्षीय सुनीता सिंह पति शंकर सिंह निवासी वार्ड नंबर 5 नौरोजाबाद जिला उमरिया, 27 वर्षीय रूपम शर्मा पिता राजेश शर्मा निवासी नौरोजाबाद और 61 वर्षीय ममता शर्मा पति राजेश शर्मा निवासी नौरोजाबाद रविवार शाम को बांदकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वो कार से बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मझगवां गांव के समीप पहुंचे, तभी ब्लैक स्पॉट पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान सुनीता सिंह और रूपम शर्मा की मौत हो गई, जबकि ममता शर्मा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। साथ ही, प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
Updated on:
18 Nov 2024, 1:02 PM IST
Published on:
18 Nov 2024, 1:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.