
कटनी. कटनी के कैमोर थाना इलाके में तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया था और जब पुलिस उन्हें समझाने पहुंची तो ग्रामीण भड़क गए और पुलिस पर पथराव करते हुए पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। बताया जा रहा है कि उग्र हो चुकी लोगों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को भी हल्का बल प्रयोग करना पड़ा है। वहीं हंगामा और बवाल के चलते कैमोर बाजार रविवार बाजार सुबह से ही बंद है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है और अधिकारी स्थिति को नियंत्रण में करने में जुटे हुए हैं।
पुलिस की अभिरक्षा से आरोपी के भागने से भड़के ग्रामीण
जानकारी के मुताबिक कैमोर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक प्लांट के बाहर अमेहटा बस्ती में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ एक प्लांट कर्मचारी ने दरिंदगी की। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात लगभग 3 बजे आरोपी युवक बस्ती में पहुंचा और आदिवासी मासूम बच्ची के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया। परिजन की नींद खुली तो बच्ची नजर नहीं आई, वो बच्ची को ढूंढने के लिए निकले तो कुछ ही दूरी पर बच्ची रोती हुई मिली तब आरोपी भी वहीं मौजूद था जो बच्ची के परिजन को देखकर भागने लगा। जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना देने के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों ने पकड़े गए दरिंदे को पुलिस के हवाले कर दिया। लेकिन लोगों का कहना है कि पुलिस ने लापरवाही बरती और आरोपी युवक को बिना हथकड़ी लगाए ही अपने साथ ले जा रही थी इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर अभिरक्षा से भाग गया। आरोपी के भागने का पता चलते ही ग्रामीण भड़क गए और चक्काजाम कर दिया। पुलिस समझाने पहुंची तो पुलिस पर पत्थर बरसाए जिसके कारण पुलिस को भी भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। वहीं बलात्कार पीड़िता मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। बच्ची को सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां पर महिला चिकित्सक ना होने के कारण बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जबलपुर गहन उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है।
देखें वीडियो-
मार्केट बंद, भारी पुलिस बल तैनात
मासूम से दरिंदगी और उसके बात हो रहे हंगामे के मद्देनजर गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अन्य जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है और एसपी सुनील कुमार जैन भी मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है। लगातार अधिकारी ग्रामीणों व परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन परिजनों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। परिजन लगातार नारेबाजी करते हुए आरोपी पर शीघ्र कड़ी कार्यवाही सहित जिन पुलिस अधिकारी कर्मचारियों की कस्टडी से आरोपी भागा है उनको सस्पेंड किए जाने की मांग कर रहे हैं।
देखें वीडियो-
Published on:
11 Sept 2022 01:05 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
