
Vijayraghavgarh MLA Sanjay Pathak - Source patrika.com
MLA Sanjay Pathak - कटनी जिले के विजयराघवगढ़ के विधायक संजय पाठक MLA Sanjay Pathak पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगा है। उनपर एक परिवार ने अपनी 50 साल पुरानी जमीन खाली कराने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि विधायक संजय पाठक का नाम लेकर हमसे जमीन खाली करने को कहा जा रहा है। इतना ही नहीं, विरोध जताने पर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। परिवार ने इस संबंध में जिले के कलेक्टर-एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है। परिवार ने सुरक्षा भी मांगी है। जिला प्रशासन ने शिकायत पर उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया है। बता दें कि एक हथियार डीलर ने भी संजय पाठक के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका लगाई है जिसपर सुनवाई चल रही है।
कटनी के ग्राम चाका के परिवार ने विधायक संजय पाठक पर जमीन खाली कराने का आरोप लगाया। इसी के साथ कटनी में सहारा समूह की जमीन से जुड़ा विवाद एक बार फिर सामने आया है। चाका के परिवार ने मामले की कलेक्टर और एसपी को शिकायत की है।
परिवार का दावा है कि नायसा देवबिल्ड निजी लिमिटेड ने सहारा कंपनी की जमीन खरीदी है और मुख्य मार्ग निकालने के लिए उनकी जमीन खाली कराई जा रही है। आरोप लगाया गया है कि विधायक संजय पाठक का नाम लेकर उनकी करीब 50 साल से काबिज जमीन खाली कराने का दबाव बनाया जा रहा है।
शिकायतकर्ता उमाशंकर चौधरी, लक्ष्मी, अरुण सहित अन्य ने बताया कि ग्राम चाका में उनका परिवार कई सालों से खेती कर रहा है। उनके पिता वर्ष 1978 से शासकीय चरागाह भूमि पर खेती कर रहे हैं। चाका स्थित यह जमीन करीब 2.55 हेक्टेयर है।
पीडि़त परिवार ने आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से कुछ लोग विधायक संजय पाठक MLA Sanjay Pathak का नाम लेकर जमीन खाली करने को कह रहे हैं। कंपनी के कर्मचारी जेसीबी से समतलीकरण कर रहे हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए सुरक्षा की मांग की है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि कटनी-जबलपुर क्षेत्र में सहारा समूह की जमीनों की खरीद- फरोख्त को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। ईओडब्ल्यू और ईडी तक शिकायतें पहुंच चुकी हैं।
Updated on:
26 Jun 2026 08:02 am
Published on:
26 Jun 2026 07:40 am
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
