सर्विस प्रोवाइडर्स ने बताया कि जब वह संपदा-1 पर काम कर रहे थे, तो उन्हें एक प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री प्रक्रिया को पूरा करने में 10 मिनट का समय लगता था, जिसमें वह पू्रफ रीडिंग से लेकर अन्य कार्य कर लेते थे, लेकिन संपदा-2.0 में उन्हें कई बार तो एक स्लॉट बुक करने में ही दिनभर खपाना पड़ रहा है। सर्वर की समस्या से यह समय और ज्यादा बढ़ जाता है, जिसके कारण उनके साथ ही पक्षकारों को भी परेशान होना पड़ रहा है।