29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक मुट्ठी अनाज जुटाकर महिलाओं ने पेश की जनसहयोग की मिसाल

6 माह में 10 जरूरतमंद परिवारों की मदद.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

raghavendra chaturvedi

•

Updated: 30 Mar 2022, 3:07 PM IST

कटनी. समाज मेंं तेजी से बढ़ते मै, मेरा परिवार और मेरे घर की आदतों को समाप्त कर आपस में सहयोग की भावना विकसित करने के लिए कटनी जिले के हरद्वारा में महिलाओं ने अनूठी पहल की। यहां समूह की महिलाओं ने समाज में रह रहे लोगों के बीच आपस में एक दूसरे के लिए मदद की भावना और ज्यादा बढ़े इसके लिए स्वयं से शुरुआत की। समूह के सदस्यों ने तय किया हर माह आयोजित होने वाली बैठक में समूह के प्रत्येक सदस्य एक मुट्ठी अनाज लेकर आएंगे। जिसे हर माह किसी एक जरुरतमंद परिवार को दिया जाएगा। समूह के सदस्यों ने यह भी बताया कि इस अनाज से जरुरतमंद परिवार की मदद तो होगी साथ ही गांव में रह रहे लोगों के बीच आपस में सहयोग की भावना और ज्यादा बढ़ेगी।

जनसहयोग का यह मॉडल लगभग 6 माह से चल रहा है। इसमें अब तक 10 जरूरतमंद परिवारों की मदद हो चुकी है। समूह की महिलाएं बतातीं हैं कि इससे उन्हे भी खुशी मिलती है कि थोड़े सहयोग से कैसे किसी की बड़ी मदद हो जाती है।

इस बारे मेें हरद्वारा संगठन के अध्यक्ष यशोदा सिंह बताती हैं कि 16 समूह को मिलाकर बनी हरद्वारा ग्राम संगठन में 174 महिला सदस्य हैं। हर माह इन 16 समूहों की बैठक में सदस्य एक मुट्ठी अनाज लेकर आते हैं तो एक से दो किलो अनाज हो जाता है। 16 समूह मिलाकर लगभग 30 किलो अनाज एकत्रित हो जाता है। जिसे हर माह किसी न किसी जरूरतमंद परिवार को देते हैं। इससे उनकी बड़ी मदद हो जाती है।

Read also

कटनी, शहडोल, अनूपपुर से गुजरने वाली 6 ट्रेनें 37 दिन के लिए बंद, इसमें कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं