
कटनी. भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष और स्थानीय सांसद वीडी शर्मा एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को कटनी पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में मीडिया से चर्चा के दौरान दमोह उपचुनाव में कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी के सवाल पर कहा कि भाजपा की पूरी कोशिश है कि संगठन के कार्यक्रमों में सोशल डिस्टेसिंग का पालन हो, लोग मास्क लगाकर ही शामिल हों। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कोरोना से बचे रहने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग जरूरी है।
कोरोना को हराने सोशल डिस्टेसिंग जरूरी
खास बात यह है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कटनी में जब यह बात बोल रहे थे, तब भी लोग उनसे चिपक कर ही मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान सांसद वीडी शर्मा के साथ भाजपा के कटनी जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, शहर विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व मंत्री अलका जैन और पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव मौजूद थे।
ये चीजें एक दिन में नहीं होती
कोरोना संकट काल के एक साल में स्वास्थ्य सुविधाओं में खास इजाफा नहीं होने और चिकित्सकीय उपकरणों के खराब होने के सवाल पर खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बार बजट में प्रावधान राशि देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कुछ कमियां हो सकती है, कमियों की चर्चा भी होती है। कमीं नहीं होगी तो पता कैसे चलेगा। लेटलतीफी पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा ये चीजें एक दिन में नहीं होती है। आप भी मुख्यमंत्री होते तो आप को भी कदम ऐसी ही बढ़ानी पड़ती है।
खजुराहो कटनी क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फैले माफिया राज को कहा कि किसी भी हाल में माफिया नहीं बचेंगे जहां से भी शिकायत प्राप्त होगी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तलब किया जाएगा। शहर में पेयजल समस्या को लेकर के कहा कि दो समय पेयजल क्यों नहीं मिल रहा इस पर शीघ्र अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
Published on:
02 Apr 2021 12:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकटनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
