6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरपंच की नेक पहल: निजी जमीन व खर्च से बनाया सरोवर कम स्वीमिंग पूल, बच्चे कर रहे तैराकी, गांव के लोग निस्तार

रीठी क्षेत्र के खाम्ह गांव में 25 लाख की लागत से तालाब सह स्विमिंग पूल कराया गया तैयार, पेयजल व निस्तार की भी है व्यवस्था, जाने के लिए तैयार कराया रास्ता

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

May 06, 2026

Sarpanch built a swimming pool

Sarpanch built a swimming pool

कटनी. रीठी जनपद क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटेहरा के पोषक ग्राम खाम्ह में जनहित की मिसाल पेश करते हुए सरपंच राम सहाय बेन ने अपने निजी संसाधनों से ऐसा कार्य किया है, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है। उन्होंने अपनी निजी जमीन पर लगभग 25 लाख रुपए की लागत से एक सुंदर सरोवर का निर्माण कराया है, जो तालाब के साथ-साथ स्विमिंग पूल की तरह विकसित किया गया है।
पेशे से जन स्वास्थ्य रक्षक के रूप में कार्यरत राम सहाय बेन ने बताया कि इस सरोवर को तैयार करने में करीब 10 वर्षों का समय लगा। लगभग आधा एकड़ क्षेत्र में बने इस तालाब की गहराई करीब 10 फीट है। इसे आधुनिक स्वरूप देने के लिए आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी की गई है, जिससे यह स्थल दिन के साथ-साथ रात में भी आकर्षण का केंद्र बना रहता है।

ग्रामीणों के लिए बहुउपयोगी सुविधा

इस सरोवर की सबसे खास बात यह है कि यह पूरी तरह से सार्वजनिक उपयोग के लिए खुला है। गांव के लोग यहां स्नान, निस्तार और तैराकी के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। गर्मी के मौसम में यह ग्रामीणों के लिए राहत का बड़ा साधन बन गया है। बच्चों और युवाओं के लिए यह मनोरंजन और अभ्यास का भी केंद्र बन चुका है। सरोवर परिसर में पेयजल की व्यवस्था के लिए दो बोरिंग कराई गई हैं। यहां से आधे गांव में पानी की सप्लाई भी की जा रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर टोटियों के माध्यम से पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सरोवर के जलस्तर को बनाए रखने के लिए भराव की भी समुचित व्यवस्था की गई है।

सडक़ निर्माण से आसान हुआ आवागमन

ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सरपंच ने अपनी जमीन से होकर सरोवर तक पहुंचने के लिए ग्रेवल सडक़ का निर्माण भी कराया है। इससे अब गांव के लोग आसानी से यहां पहुंच पा रहे हैं। राम सहाय बेन का कहना है कि व्यक्ति अपने परिवार और बच्चों के लिए तो कार्य करता ही है, लेकिन समाज और गांव के लिए भी कुछ ऐसा करना चाहिए, जिससे लोग हमेशा याद रखें। उनकी इसी सोच ने इस सरोवर को जन्म दिया, जो आज पूरे गांव के लिए वरदान साबित हो रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने सरपंच की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह कार्य अन्य जनप्रतिनिधियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

बड़ी खबरें

View All

कटनी

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग