6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजन फेल से आउटर व सेक्शन में फंसी जनता एक्सप्रेस, भीषण गर्मी में बेहाल हुए यात्री

दो बार आई तकनीकी खराबी, राहत इंजन से पहुंची पटवारा, गर्मी-उमस और लंबा इंतजार बना परेशानी, कई ट्रेनें लेट

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

May 06, 2026

कटनी. कटनी रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही गाड़ी संख्या 13202 जनता एक्सप्रेस इंजन में आई तकनीकी खराबी के चलते मंगलवार को पहले आउटर और फिर बीच सेक्शन में फंस गई। भीषण गर्मी के बीच करीब दो घंटे तक ट्रेन खड़ी रहने से यात्रियों की हालत खराब हो गई। तेज धूप और उमस ने यात्रियों की परेशानी को और बढ़ा दिया।

जानकारी के अनुसार जनता एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे कटनी स्टेशन पहुंची थी। निर्धारित पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन कुछ ही दूरी पर बी केबिन खिरहनी फाटक के पास ट्रेन अचानक रुक गई। रेलवे स्टाफ ने मौके पर सुधार कार्य शुरू किया और कुछ देर बाद ट्रेन को आगे बढ़ाया गया, लेकिन तकनीकी खामी पूरी तरह दूर नहीं हो सकी और ट्रेन फिर से खड़ी हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1.45 बजे ट्रेन को रवाना किया गया, लेकिन लगभग पांच किलोमीटर आगे बढऩे पर फिर इंजन ने जवाब दे दिया और ट्रेन बीच सेक्शन में रुक गई। इसके बाद पटवारा स्टेशन से राहत इंजन भेजा गया, जिसकी मदद से ट्रेन को दोपहर करीब 2.45 बजे पटवारा स्टेशन तक लाया गया।

यात्री हुए परेशान

इस दौरान ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेन के अंदर पंखे और बिजली व्यवस्था चालू होने के बावजूद गर्मी और उमस के कारण हालात बेहद असहज बने रहे। लंबे इंतजार के कारण यात्रियों में बेचैनी बढ़ती गई। स्थिति से परेशान होकर कई यात्री ट्रेन से उतरकर ट्रैक किनारे पेड़ों की छांव में बैठ गए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हुई। कई यात्रियों ने पानी खत्म होने और समय पर कोई व्यवस्था नहीं होने की शिकायत की।

मेमू सहित इन टे्रनों पर पड़ा असर

इंजन में आई इस खराबी का असर अन्य ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा। कटनी-सतना मेमू को करीब एक घंटे देरी से रवाना करना पड़ा, जबकि गाड़ी संख्या 19052 श्रमिक एक्सप्रेस, 22553 मुंबई-एलटीटी अंत्योदय सुपरफास्ट और 13201 जनता एक्सप्रेस भी प्रभावित रहीं। रूट क्लीयरेंस के लिए गाड़ी संख्या 22912 क्षिप्रा एक्सप्रेस को पहले ही रोकना पड़ा और बाद में उसे मुड़वारा स्टेशन की ओर डायवर्ट किया गया।

बड़ी खबरें

View All

कटनी

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग