1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटनी

VIDEO: ट्रेनों में मौका देखते ही उड़ा लेते थे बैग, सूटकेस से जेवर, चढ़े जीआरपी के हत्थे…

हरियाणा के सासी गिरोह के छह सदस्य लगे जीआरपी की हाथ, साढ़े तीन लाख से अधिक कीमत के गहने किए जब्त

Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Feb 03, 2020

कटनी. हरियाणा के सासी गिरोह के आधा दर्जन सदस्य जीआरपी के हत्थे चढ़ा है। पकड़े गए आरोपी ट्रेनों में यात्रियों के बैग, सूटकेस से जेवर आदि पार करते थे। गैंग से पुलिस ने चार चोरियों के साढ़े तीन लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवर भी जब्त किए हैं। जीआरपी थाना प्रभारी डीपी चड़ार ने बताया कि ट्रेनों में चोरी की वारदातों के बढऩे पर वरिष्ठ अधिकारियों ने रोकथाम के निर्देश दिए थे। जिसमें विशेष टीम बनाई गई। टीम को शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कटनी साउथ स्टेशन में हरियाणा के सासी गिरोह के छह सदस्य बैठे हुए हैं, जो ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देते हैं।

पकड़े गए तो किसी ने भरा जुर्माना, कोई फोन पर कराता रहा बात…

मुखबिर की सूचना पर मौके पर टीम भेजी गई तो छह युवक मिल गए। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम सोनू सासी 40 वर्ष, बलवान सासी 40 वर्ष निवासी बेहलवा रोहतक, राजवीर सासी 50 साल निवासी रामसिंह कॉलोनी हासी हिसास, प्रदीप सासी 30वर्ष कच्चीगढ़ी बस स्टैंड रोहतक, विनोद सासी 29 वर्ष निवासी जाटन मोहल्ला भवानी खेड़ा और बलवीर सासी 58 वर्ष बहलवा थाना महम रोहतक बताया। साथ ही आरोपियों ने ट्रेनों में वारदात करना स्वीकार किया। आरोपियों के पास से जीआरपी ने चार वारदातों में चुराए गए 88.500 मिलीग्राम सोने के जेवर जिनकी कीमत लगभग तीन लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है, जब्त किए।
थाना प्रभारी चड़ार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और उनको रिमांड पर लेकर अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी। गिरोह को पकडऩे वाली टीम में एएसआइ एचएन त्रिवेदी, आरक्षक सतेन्द्र, अंकित यादव, प्रशांत यादव, आलोक कोरी, धीरज यादव, कैलाश डहेरिया, लोक सिंह शामिल थे।