20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस महिला के दुश्मन हैं सांप, 6 साल में 6 बार काटा, हर बार ‘मौत’ को छूकर लौटी वापस

महिला का कहना है कि 6 बार सांप काट चुका है और हर बार घर के बाहर ही काटता है, घर के अंदर नहीं आते सांप...

2 min read
Google source verification
snake bite strange story

कटनी जिले के बहोरीबंद तहसील के गुना बचैया गांव की रहने वाली पूजा व्यास नाम की महिला से सांपों की जानी दुश्मनी है। ये बात सुनने में भले ही अजीब लगती हो लेकिन सच है। दरअसल पूजा को एक दो बार नहीं बल्कि 6 साल में 6 बार सांप काट चुके हैं। राहत की बात ये है कि हर बार वक्त पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई और वो मौत को छूकर वापस आ गई। 9 दिन पहले भी पूजा को सांप ने डस लिया था जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

पूजा के जानी दुश्मन हैं सांप


पूजा व्यास बताती हैं कि सांपों की न जाने उनसे क्या दुश्मनी है इतनी बार सांप काट चुका है कि पूरा परिवार हैरान है। पूजा के मुताबिक 6 साल में 6 बार सांप काट चुका है। बीते दिनों 10 मई को भी घर की बाड़ी में उनको जहरीले सांप ने काम करते समय काट लिया था। जिसके बाद वे बहोरीबंद अस्पताल पहुंची और उसके बाद उनको जिला अस्पताल भेज दिया गया। जहां से इलाज के बाद वे ठीक हुई और उनको घर भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- snake bite teeth broken: सांप ने इतनी जोर से काटा कि हाथ में ही टूट गया दांत, दंग करने वाली खबर

घर के अंदर नहीं आता सांप


पूजा व उनके पति ने जो एक और बात बताई है वो हैरान कर देने वाली है। पूजा कहती हैं कि छह बार सांप ने उन्हें काटा है लेकिन कभी भी घर के अंदर आकर सांप ने नहीं काटा। हर बार घर के बाहर या बाड़ी में ही वो सर्पदंश का शिकार हुई हैं। हैरानी की बात ये भी है कि हर साल घर की बाड़ी में ही पूजा को सांप काटता है। घर में पूजा के अलावा उनके पति वो दो बेटियां भी हैं लेकिन सांप ने कभी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया।
यह भी पढ़ें- Dirty Romance: हॉस्पिटल की छत पर महिला मित्र के साथ पकड़ाया कर्मचारी, नर्स पहुंची तो दोनों कपड़े पहनकर भागे, देखें वीडियो