कटनी. दो दिसंबर 1933 को जब जनजन में आजादी (Gandhi Jayanti) की चिंगारी जलाते हुए बापू कटनी पहुंचे तो पूरा महाकौशल प्रांत देखने और उनके इस महायज्ञ का भागीदार बनने उमड़ पड़ा था। (Mahatma Gandhi) बापू श्री तिलक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ठहरे। सुबह होते ही बापू हरिजन उद्धार यात्रा के लिए निकल पड़े थे। यहां पर लोगों से मिलकर (Gandhi Jayanti 2019) आजादी की लड़ाई में शामिल होने आवाहन किया और फिर गांधीद्वार होते हुए सभा स्थल पहुंचे थे। बापू जिस स्कूल में ठहरे थे वह आज उसी स्कूल में 86 साल बाद विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। घंटाघर स्थित स्कूल में बापू की 150वीं जन्मजयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि यहां गोविन्द्र प्रसाद खम्परिया एवं साथियों द्वारा बापू का स्वागत किया गया था। इसके पश्चात यहां के फॉरेस्टर प्लेग्राउण्ड में आयोजित सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के पश्चात गांधी जी सिहोरा के लिये रवाना हुए थे। गांधीजी के रात्रि विश्राम स्थल तिलक राष्ट्रीय विद्यालय को गांधी जयन्ती के जिलास्तरीय कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। खास बात यह रही कि सभा स्थल स्थल पर लोगों की आंखों में आजादी का ज्वाला जल रही है। तब बापू ने कहा था कि ठीक इसी तरह उड़ीसा का एक गांव है बारडोली वहां के लोगों में भी गजब का उत्साह देखने मिला है। तभी से मुड़वारा-कटनी का दूसरा नाम बारडोली पड़ा था।
‘सफलता’ से बढ़ा शक्तियों में साहस, दूर हो रही गंदगी के साथ ‘निर्धनता’
बापू की यादों को समेटे है स्कूल
स्कूल बापू की सुनहरी यादों को समेटे हुए है। बाल गंगाधर तिलक ने स्वदेशी की अलख भी जगाई थी। इसकी निशानी आज भी कटनी में है। यह मध्य प्रदेश का एक मात्र स्वदेशी विद्यालय है। किसी जमाने में इसका आकर्षण और वैभव इतना प्रसिद्ध था कि महात्मा गांधी ने यहां रात्रि विश्राम किया था। उन्होंने इसकी खुलकर प्रसंशा भी की थी। स्कूल के शिक्षक राकेश तिवारी के अनुसार महात्मा गांधी सीधे फारेस्ट प्लेग्राउंड पहुंचे और जनमानस को संबोधित किया था। बापू के आवाहन पर क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे। सभा समाप्ति के उपरांत बापू ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था। खास बात यह है कि महाकौशल प्रांत से 7 डिक्टेटर नियुक्त किए गए थे, जिसमें से कटनी से प्रथम डिटेक्टर स्कूल के प्राचार्य पं. गोविंद प्रसाद खंपरिया व शिक्षक नरोत्तम प्रसाद शर्मा को बनाया था।
खास-खास:
– 1921 में की गई थी स्कूल की स्थापना।
– बापू के प्रिय स्कूल में 500 से अधिक बच्चे कर रहे अध्ययन
– स्कूल में सुरक्षित है बापू का कमरा।
– 10.30 बजे से आदर्श एवं विचारों पर होगी गोष्ठी
– मुख्य समारोह में आयोजित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम
– 8 बजे से 10 बजे तक नगर निगम कम्प्युनिटी हॉल में होगी रंगोली
पत्रिका के अभियान को नगर निगम ने दी गति, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर बनाई बड़ी योजना, देखें वीडियो
आज हो रहे कार्यक्रम
बापू की 150वीं जयंती के अवसर पर जन जागरुकता रैली का आयोजन 2 अक्टूबर को किया गया। जिला समन्वयक आनंद पांडेय ने बताया कि रैली सुबह 8 बजे तिलक राष्ट्रीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से प्रारंभ हुई। नगरीय क्षेत्र के समस्त शासकीय व अशासकीय स्कूलों के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थी, स्काउट, गाईड, रोवन रेंजर दल, रेडक्रॉस, एनएसएस एवं एनसीसी के सभी प्रतिभागी रैली में शामिल हुए। 11 बजे से मंचीय कार्यक्रम चल रहा है। एक माह की स्वच्छता फिल्म दिखाई जाएगी। 1 बजे से स्टेशन चौराहा में पॉलीथिन विनष्टीकरण व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
महात्मा गांधी जी के 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में गांधी जयंती के कटनी जिले का जिला स्तरीय कार्यक्रम तिलक राष्ट्रीय विद्यालय कटनी मे प्रारंभ हुआ। कलेक्टर शशि भूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने महात्मा गांधी जी के रात्रि विश्राम किये गये कक्ष में जाकर गांधीजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जलन और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महात्मा गांधी जी की जयंती के जिला स्तरीय कार्यक्रम में तिलक राष्ट्रीय विद्यालय कटनी में महात्मा गांधी के जीवन दर्शन, सिद्धांतों और आदर्शों पर केन्द्रित विविध कार्यक्रम किए जा रहे हैं। सुबह कार्यक्रम स्थल से प्रभात फेरी को कलेक्टर शशि भूषण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया।