5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्जनों परिवारों को बिखरने से बचाया, माफियाओं के पस्त किए नापाक हौंसले, अफसरों से मिल रही सराहना

भीड़ से अलग दिखने व वर्दी के लगाव ने बनाया सब इंस्पेक्टर, अपराधियों के छुड़ा रहीं छक्के, 102 टूटे परिवारों को मिलाया, शोहदों को सबक सिखाने सहित अवैध कारोबार पर सीधी कार्रवाई से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं उप निरीक्षक, मिला है विशेष सम्मान

3 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Oct 19, 2020

दर्जनों परिवारों को बिखरने से बचाया, माफियाओं के पस्त किए नापाक हौंसले, अफसरों से मिल रही सराहना

दर्जनों परिवारों को बिखरने से बचाया, माफियाओं के पस्त किए नापाक हौंसले, अफसरों से मिल रही सराहना

कटनी. जिस जुनून और जज्बे के साथ देश-भक्ति जन सेवा के तमगे को पाया है उसी अंदाज में यह बेटी जिले में अपराधियों के छक्के छुड़ा रही है। थाना क्षेत्र में जिसके नाम से अपराधी थर-थर न सिर्फ कांपते हैं बल्कि जेल की हवा भी खा रहे हैं। हम बात कर रहे हैं बहादुर बेटी उप निरीक्षक राखी पांडेय की। हाल में माधवनगर थाना क्षेत्र के निवार चौकी की कमान संभाले हुए हैं। इसके पहले स्लीमनाबाद, उमरियापान और महिला थाने में ड्यूटी कर अपनी अलग ही छाप छोड़ी है। जिसका उन्हें जनता से सराहना और अधिकारियों से इनाम भी मिल रहा है। सब इंस्पेक्टर राखी पांडेय के पिता सेना में जवान थे। जब बचपन में पिता को वर्दी में देखती थीं तो उसी समय से अपने आप को भी वर्दी में देखने का संकल्प लिया और आगे बढ़ीं। 100 में खड़ी होऊं तो अलग दिखूं। बस इसी सोच ने यहां तक पहुंचाया है। पीएससी की तैयारी तो चल रही रही है साथ ही 2016 से पुलिस की वर्दी पहनकर अपनी जिम्मेदारी को निभा रहीं हैं। राखी पांडेय का कहना है कि काम ऐसा हो कि लोगों का पुलिस पर विश्वास बना रहे और अपराधियों में खौफ हो। मौके पर पुलिस की मौजूदगी का अहसास हो, ऐसी भी कायैशाली जरूरी है।
राखी पांडेय जुलाई 2016 में स्लीमनाबाद थाने में जेएसआइ पर पदस्थापना हुई। यहां पर ढाई साल रहकर बेहतर काम किया। अपराध लगाम लगाने में सक्रिय भूमिका निभाई। यहां पर सात गंभीर अपराधों 302, बलात्कार के प्रकरणों में अपराधियों को सजा दिलवाई। यहां पर लंबे अरसे से चल रहे शराब के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया। शराब माफिया बल्लन तिवारी पर कार्रवाई की और बड़ी मात्रा जमीन के अंदर शराब जब्त कराई। स्लीमनाबाद क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों के शोहदों के छक्के छुड़ाए। युवतियों व महिलाओं को जागरुक किया, ताकि वे अपने आप को सुरक्षित कर सकें और सिर उठाकर जी सकें।

इस काम से मिली सराहना
जुलाई 2018 में शहर आकर महिला थाने की कमान संभाली। यहां पर भी राखी पांडे तेज-तर्रार अंदाज में सक्रिय रहीं। निर्भया, जिला स्तरीय परिवार परामर्श केंद्र के साथ-साथ महिला थाने को 12 सितंबर तक संभाला। परिवार परामर्श केंद्र में आने के बाद 2019 में 111 प्रकरण चल रहे थे। इसमें से 102 मामले काउंसलिंग कराकर टूटे परिवार को मिलाया। इस बेहतर काम पर डीआइजी जबलपुर द्वारा सम्मानित किया गया। निर्भया प्रभारी रहते हुए शहर में गल्र्स कॉलेज, पार्क आदि क्षेत्र में शोहदों के खिलाफ हमेशा कार्रवाई कर चर्चाओं में रहीं। हर थाने में महिला संबंधी अपराध कायम हो रहे थे। महिला थाने में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए महिला संबंधी सभी अपराध यहां पर दर्ज कराकर गुणवत्ता बढ़ाई है।

खनिज संपदा को बचाया
इसके उमरियापान में 2018 में स्थानांतरण हुआ। यहां पर तीन माह तक बेहतर कानून व्यवस्था बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। गिरफ्तारी वारंट में बेहतर कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध कारोबार पर लगाम लगाया। यहां पर 20 से अधिक मामले बनाए। अवैध बाक्साइड जब्त कराया। खनिज संपदा की सुरक्षा में बेहतर काम किया। इसके बाद अब निवार चौकी की कमान संभाल रही हैं। यहां पर भी जुआ-सट्टा पर कार्रवाई कर रही हैं। एक भू-माफिया द्वारा रेलवे के रैक वाले रास्ते में शहनाज खान से कब्जा कर लिया था। उस पर सख्त कार्रवाई कराई। निवार क्षेत्र के कुख्यातय अपराधी मनोज पाठ के जिलाबदर की कार्रवाई कलेक्टर के माध्यम से कराई है।

इन मामलों में रही सुर्खियों
- जून-19 जबलपुर जिले की एक किशोरी ने कटनी के एक थाना क्षेत्र के युवक पर बलात्कार का आरोप लगाया, इसमें डीएनए रिपोर्ट के बाद आरोपी का डीएनए मैच नहीं हुआ, विवचेना में पिता आरोपी निकला जिसे जेल भेजा गया।
- स्लीमनाबाद में बल्लन तिवारी के कब्जे से शराब का जखीरा जब्त करने पर।
- नवंबर -19 में सामाजिक कुरीतियों को मिटाते हुए एक टूटे परिवार की काउंसलिंग की और पति-पत्नी को एक साथ रहने के लिए मोटीवेट करने पर।
- आपकी पुलिस-आपके द्वार अभियान के तहत शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में किशोरियों, युवतियों और महिलाओं में जनजागरुकता लाकर।