4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन की खुशी में चार चांद लगा देंगे ये टिप्स

बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तर्ज पर मेकअप कर रहीं दुल्हनें, वेडिंग सीजन में मेअप के लेटेस्ट ट्रेंड

2 min read
Google source verification
These tips will make the bride happy

These tips will make the bride happy

कटनी। हर लडक़ी की जिंदगी का सबसे बड़ा दिन होता है उसकी शादी। इसकी तैयारियां लडक़ी दो-तीन महीने पहले से ही शुरू कर देती हैं। इन तैयारियों में से सबसे अहम है मेकअप। जिसे दुल्हन बिल्कुल इग्नोर नहीं कर सकती है। गल्र्स, ब्राइडल मेकअप में सबसे अहम है आई मेकअप जो ट्रेंड के हिसाब से किया हो तो और गेटअप बढ़ा देता है। चलिए आज हम आपको आई मेकअप के 5 लेटेस्ट ट्रेंड बताने जा रहे है जो शादी के दिन आपको अलग दिखाने में मदद करेंगे। इस वेडिंग सीजन में शहर की ब्यूटी एक्सपर्ट्स मॉडर्न ब्राइड की जरूरतों के अनुसार कई तरह के इनोवेशन कर रही हैं। अब ब्राइडल ट्रेडिशनल इंडियन लुक के साथ मॉडर्न टच की मांग कर रही हैं। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर जैसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लुक भी इंस्पिरेशन ब्राइड्स में देखने को मिल रही हैं।
ब्यूटी एक्सपर्ट सोनल हिंदूजा बताती हैं कि अगर मेकअप में हेयर स्टाइल की बात की जाए तो बॉलीवुड एक्ट्रेस की शादी के बाद सब्यसाची लुक काफी चलन में है। इसमें सेंट्रल पार्टीशन के साथ फ्लैट लुक दिया जाता है। इसके अलावा फुल मैसी और हॉफ मैसी हेयरस्टाइल भी काफी ट्रेंड में है। इंडो वेस्टर्न लुक के साथ काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा चेहरा पतला, मोटा दिखाने के लिए और नोज की कंटोरिंग भी डिमांड में है।

परमानेंट आइलेशेस की शुरुआत
ब्यूटी एक्सपर्ट बताती हैं कि शादी के 2 से 3 महीने तक ब्राइडल लुक के लिए परमानेंट आईलेशेस का प्रयोग हाल ही में शुरू हुआ है। इसमें 3 महीने के लिए परमानेंट आईलेशेस किए जाते हैं इन्हें बनाने के लिए रियल सीरियल हेयर्स का प्रयोग किया जाता है। इसमें लुक ओरीजनल लगता है। ब्यूटी एक्सपर्ट सोनल बताती हैं कि समर सीजन में वॉटरप्रूफ मेकअप के साथ ही मैट मेकअप भी पसंद किया जा रहा है। इसमें आंखों पर डार्क, लिप्स और गालों पर लाइट पीशिच शेड्स का प्रयोग किया जाता है। पेस्टल शेड्स की भी डिमांड रहती है। ट्रेडीशनल लुक के अंदर ब्राइडल राजपूताना लुक काफी पसंद कर रही हैं। संगीत सेरेमनी या अन्य रस्मों में राजपूत लुक पसंद किया जा रहा है।

इन पर भी फोकस
- इन दिनों ग्लिटरी आइज का ट्रेंड खूब है।
- वेडिंग लुक देने के लिए गोल्ड आईशैडो बेस्ट ऑप्शन है।
- ड्रॉमेटिक लुक के लिए स्मोकी आई-मेकअप परफेक्ट है।
- ओंब्रे आई मेकअप भी खूब हाईलाइट हो रहा है।
- बॉलीवुड से इंस्पायर्ड विंग्ड आइलाइनर ट्राई हो रहा है।