31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यातायात थाना कटनी बना MP का हाईटेक ट्रेनिंग सेंटर, सिम्युलेटर रूम और ट्रैफिक पाठशाला की हुई शुरुआत

सडक़ सुरक्षा जागरूकता की दिशा में ऐतिहासिक पहल, प्रदेश में पहली बार जन-सहयोग से तैयार अत्याधुनिक सुविधा

2 min read
Google source verification

कटनी

image

Balmeek Pandey

Mar 31, 2026

Traffic police station becomes hi-tech traffic training center

Traffic police station becomes hi-tech traffic training center

कटनी. सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने और आमजन, विशेषकर युवाओं व विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रशिक्षित करने की दिशा में कटनी यातायात पुलिस ने एक अभिनव पहल की है। सोमवार 30 मार्च को थाना यातायात कटनी में नवनिर्मित ट्रैफिक पाठशाला एवं अत्याधुनिक सिम्युलेटर रूम का भव्य शुभारंभ किया गया। यह उपलब्धि इसलिए भी विशेष है क्योंकि कटनी का यातायात थाना मध्यप्रदेश का पहला ऐसा थाना बन गया है, जहां जन-सहयोग से इस प्रकार की हाईटेक सुविधा विकसित की गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया। इस परियोजना को एक निजी कंपनी के सहयोग से साकार किया गया है। इस अवसर पर सतेन्द्र सिंह एवं प्रियव्रत विश्वास थाना प्रभारी राहुल पांडेय आदि मौजूद रहे।

विद्यार्थियों को मिला वर्चुअल ड्राइविंग का अनुभव

कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक पाठशाला और सिम्युलेटर रूम का प्रत्यक्ष अनुभव कराया गया। विद्यार्थियों ने वर्चुअल राइडिंग के माध्यम से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर वाहन चलाने का अभ्यास किया। इस तकनीक के जरिए उन्हें सडक़ पर आने वाली परिस्थितियों, ट्रैफिक संकेतों और संभावित खतरों से सुरक्षित तरीके से अवगत कराया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह है कि नए चालक वास्तविक सडक़ पर उतरने से पहले सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त करें और यातायात नियमों को व्यवहारिक रूप से समझ सकें।

क्या हैं इस हाईटेक पहल की खासियतें

इस आधुनिक व्यवस्था के अंतर्गत तीन प्रमुख सुविधाएं विकसित की गई हैं। वर्चुअल ड्राइविंग सिम्युलेटर लागू किया गया है। यह एक डिजिटल सिस्टम है, जिसमें स्क्रीन और कंट्रोलर के माध्यम से बिना वास्तविक वाहन के ड्राइविंग का अभ्यास कराया जाता है। इससे नए चालकों को जोखिम रहित वातावरण में अनुभव मिलता है और वे सडक़ के नियमों को बेहतर तरीके से सीखते हैं।

ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया की जानकारी

यहां परिवहन सेवा (सारथी पोर्टल) के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने की पूरी प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया जा रहा है। इसमें आधार-आधारित सत्यापन, ऑनलाइन टेस्ट और शुल्क भुगतान जैसी प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे लोगों को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। स्कूली विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें उन्हें ट्रैफिक सिग्नल, सडक़ सुरक्षा नियम, हेलमेट और सीट बेल्ट का महत्व, तथा सुरक्षित यात्रा के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

सडक़ दुर्घटनाएं कम करने की दिशा में अहम कदम

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि यह पहल कटनी जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने बताया कि अत्याधुनिक सिम्युलेटर तकनीक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की व्यवहारिक जानकारी देना अधिक प्रभावी होगा। इससे विशेष रूप से युवाओं में जागरूकता बढ़ेगी और सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने में मदद मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण के माध्यम से लोग बिना किसी जोखिम के ड्राइविंग सीख सकेंगे, जिससे सडक़ पर अनुशासन बढ़ेगा और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस नवाचार के माध्यम से कटनी यातायात पुलिस ने तकनीक और जनभागीदारी को जोड़ते हुए सडक़ सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश की है, जो आने वाले समय में पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगी।

बड़ी खबरें

View All

कटनी

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग