2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन के एसी अटेंडर कर रहे थे यह अवैध काम, कमांडेंट द्वारा गठित टीम ने रंगेहाथ पकड़ा

- ट्रेनों की एसी कोच में काम करने वाले अटेंडरों द्वारा लापरवाही करने के साथ ही अनाधिकृत काम करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा आरपीएफ कमांडेंट द्वारा ट्रेनों में जांच के लिए गठित टीम द्वारा करवाई से हुआ है। - कार्रवाई दौरान टीम ने दो अटेंडरों को ट्रेन में पानी बेचते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के लिए कटनी आरपीएफ पोस्ट में दिया जहां पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। - इसके अलावा तीन अन्य अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 8 Jul 2019, 11:58 AM IST

indian railways latest news

Train attendants were doing illegal work

कटनी. ट्रेनों की एसी कोच में काम करने वाले अटेंडरों द्वारा लापरवाही करने के साथ ही अनाधिकृत काम करने का मामला सामने आया है। इसका खुलासा आरपीएफ कमांडेंट द्वारा ट्रेनों में जांच के लिए गठित टीम द्वारा करवाई से हुआ है। कार्रवाई दौरान टीम ने दो अटेंडरों को ट्रेन में पानी बेचते हुए गिरफ्तार किया। कार्रवाई के लिए कटनी आरपीएफ पोस्ट में दिया जहां पर रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा तीन अन्य अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रेन क्रमांक 19098 बीएसपी-उदना एक्सप्रेस में दो एसी अटेंडेंट के विरुद्ध अनाधिकृत रूप से पानी बेचने पर पकड़ा है। एसीसी कोच के अटेंडेंट का काम यात्रियों के लिए काम करना होता है। कपड़े आदि का इंतजाम करना होता है, लेकिन वे मूल काम छोड़कर पानी बेच रहे थे। नीतेश गुप्ता (19) निवासी पानीगया थाना जावा जिला रीवा व अमन केशरवानी (24) डभौरा को गिरफ्तार किया है।

अभियान से जुड़ा प्रशासन, साझा चूल्हा में मिलेगा महिलाओं को काम, बच्चों को विशेष पोषण आहार

यह भी चल रहा था अवैध कारोबार
इसी प्रकार रेल अधिनियम के तहत तीन अन्य पर कार्रवाई की गई है। अभियान के दौरान आरपीएफ कमांडेंट जबलपुर द्वारा गठित टीम ने ट्रेन एलटीटी-रांची एक्सप्रेस में जांच के दौरान तीन अनाधिकृत वेंडरों को पकड़ा है। ये खाद्य एवं पेय पदार्थ सामग्री बगैर अनुमति बेच रहे थे। अग्रिम कार्रवाई के लिए आरपीएफ कटनी को दिया। आरपीएफ द्वारा आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।