कटनी. इस महीने बाहर घूमने जाने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। कटनी से होकर चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनों का इस महीने संचालन निरस्त कर दिया है। रेलवे के निर्णय से करीब डेढ़ महीने से बंद जबलपुर-अंबिकापुर इंटरसिटी ट्रेन आने वाले और 19 दिन नहीं चलेगी। लंबी दूरी के साथ ही भोपाल, रीवा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली दो प्रमुख ट्रेनों का संचालन 24 मई तक रद्द किए जाने से यात्रियों की मुश्किल और बढ़ गई है। दो महीने पहले से टिकट बुक करा चुके लोगों की भ्रमण योजना चौपट हो गई है।