24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला की शह पर दो प्रदेशों के बीच चल रहा गांजे का व्यापार, इस तरह पहुंचाती है माल

रायपुर की महिला ट्रेन से लाकर देती है गांजा, पाली से कटनी सप्लाई का मिलता है कमीशन
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Shiv Pratap Singh

•

Updated: 13 Feb 2018, 8:03 AM IST

Two youth arrested with ganja

Two youth arrested with ganja

कटनी. जिले में गांजा की सप्लाई और विक्रय के तार पड़ोसी प्रदेश छत्तीसगढ़ से जुड़े हैं। राजधानी रायपुर से गांजे की खेप प्रति सप्ताह कटनी पहुंच रही है। रायपुर निवासी एक महिला ट्रेन के माध्यम से गांजे की खेप उमरिया जिले के पाली स्टेशन पहुंचती है। यहां से दलाल ट्रेन से ही यह खेप लेकर कटनी स्टेशन आते हैं। यात्री बनकर पुलिस की आंखों में धूल झोंककर यह कार्य सालों से चल रहा है।
सोमवार दोपहर माधवनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुगाड़ी नाला पुल के पास पाली बिरसिंहपुर निवासी गणेश भूमिया और राहुल चौधरी उम्र २२ वर्ष को गिरफ्तार किया। दोपहिया वाहन में सवार आरोपियों के पास यात्री बैग था, जिसकी जांच करने पर उस बैग से ५ किलो २०० ग्राम गांजा जब्त हुआ। गांजे की कीमत करीब २५ हजार है। आरोपी अंबिकापुर एक्सप्रेस में सवार होकर कटनी पहुंचे थे और यहां एक परिचित का दोपहिया वाहन लेकर गांजा सप्लाई करने जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने कटनी में गांजा खरीदने वाले का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया, जो कि बंद आ रहा है। पुलिस नंबर को ट्रेस कर रही है। आरोपियों ने बताया कि वे अक्सर इसी तरह गांजा देने आते हैं।
इस तरह पहुंचता है पैसा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि रायपुर निवासी महिला उन्हें ट्रेन में गांजे का पैकेट देती है और वे कटनी आकर गांजे के बदले पैसे का पैकेट ले लेते हैं। अगली बार जब वह महिला पुन: गांजा लेकर आती है तो पैसे उसतक पहुंचा देते हैं। गांजे की कीमत का १० प्रतिशत कमीशन आरोपियों को मिलता है।
इनका कहना
आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। गांजा खरीदने वाले की पतासाजी कर रहे हैं। रायपुर की एक महिला द्वारा गांजा आरोपियों को पाली स्टेशन में उपलब्ध कराया जाता है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
मंजीत सिंह, थाना प्रभारी, माधवनगर