कटनी. शहर में हजारों लोग ऐसे हैं जो समय पर टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं। उनके खिलाफ नगर निगम द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त द्वारा 7 लोगों के खिलाफ वारंट जारी किए गए थे, जिनके यहां सोमवार को टीम ने दबिश देकर टैक्स जमा कराया। जानकारी के अनुसार वारंट अधिकारी उपायुक्त पवन अहिरवार, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री आदेश जैन, निरीक्षक मुकेश राजपूत, प्रकाश पांडेय, विनोद सिंह चौहान, राजकुमार पयासी, सनीश रजक, संजय पाठक, अतिक्रमण प्रभारी शैलेंद्र प्यासी के साथ अमला, स्वास्थ्य विभाग से भी टीम पहुंची।
बता दे कि सुबह जाकर टीम ने टैक्स जमा करने के लिए निवेदन किया, लेकिन कुछ लोगों द्वारा रुपए जमा करने से मना कर दिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस बल के साथ टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। अलाउंसमेंट किया, फोन लगाया तो बंद मिला। ताला लगाकार भवन स्वामी गायब हो गए थे। इसके बाद टीम ने कार्रवाई की बात कही तो लोगों ने लगभग 14 लाख रुपए जमा किए। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोग धौंस भी दिखाते रहे। हालांकि टीम ने किसी की नहीं सुनी और कार्रवाई की। 9 वारंट कार्यवाही में 27 मार्च से 25 लाख 3 हजार 898 रुपए जमा कराए गए हैं।