5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवार के लोग गए थे खेत, इधर महिला ने कर लिया ये काम…

महिला ने खुद को लगा ली आग, मौके पर मौत, बाकल थाना क्षेत्र के कछारगांव की घटना, कारण अज्ञात

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी

image

Mukesh Tiwari

Jan 30, 2020

Woman set herself on fire

घटना स्थल पर लगी भीड़।

कटनी. बाकल थाना क्षेत्र के कछारगांव में एक महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा ली। घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य खेत गए थे। धुआं उठता देखकर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी और जब कमरा खोला गया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है और मर्ग कायम किया है। जानकारी के अनुसार कछारगांव निवासी सुरेश यादव का परिवार मंगलवार को सुबह खेत में पानी लगाने गया था। घर में उनकी पत्नी पार्वती यादव 28 वर्ष अकेली थी। लोगों ने घर से धुआं उठता देखकर सुरेश के परिजनों को जानकारी दी। जब लोग घर आए और दरवाजा खोला पार्वती की आग से झुलसने से मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी बाकल थाना को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आरबी मिश्रा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की।

15 जोड़ों ने जीवन भर साथ रहना किया तय, विधायक ने भरी कन्या की ओली...

महिला के शादी के कई साल बाद बच्चे नहीं थे और माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस ने शव का पीएम कराया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।