पुलिस ने आरोपी आशू यादव, अभिषेक श्रीवास्तव और शिवम शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5), 3(5) बीएनएस, 420, 409, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों की तलाश जारी है। सूत्रों की मानें तो शहर सहित ग्रामीण इलाकों में चिटफंड कंपनियां लगातार अपनी पकड़ बना रही हैं। आर्थिक रूप से कमजोर और अशिक्षित वर्ग को इन कंपनियों के झांसे में फंसाकर लूट का शिकार बनाया जा रहा है। न प्रशासन की ओर से सख्ती दिख रही है, न ही ऐसी कंपनियों पर समय रहते कार्रवाई हो पा रही है।