
Cm marriage Scheme
कौशाम्बी. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत जिला मुख्यालय स्थित डायट मैदान में 276 जोड़ों ने वैदिक मंत्रों के साथ सात फेरे लेकर एक दूसरे के हो गए। चार मुस्लिम जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। इस मौके पर डीएम, सांसद व विधायकों ने सभी नव दांम्पत्ति को शुभाशीष देकर विदा किया। चायल विधायक संजय गुप्ता ने वधू पक्ष का बाखूबी दायित्व निभाते हुए अपनी तरफ से नव दंपत्तियों को विशेष उपहार दिया। सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले के सभी आठ विकास खंड से कुल 280 जोड़ो का चयन किया गया। इसमें चार मुस्लिम जोड़े भी शामिल रहे। डायट मैदान में सम्पन्न हुए सामूहिक विवाह की देखरेख खुद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एक अभिभावक की तरह से उठा रखा था। मुख्य पंडाल में अग्नि वेदी के सामने सौ जोड़ों को बैठाया गया बाकी के जोड़ों को पंडाल के विभिन्न स्थान पर मंडप बनाकर बैठाया गया। पुरोहितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच वर-वधु ने अग्नि के सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। चार मुस्लिम जोड़ों को मौलाना ने निकाह पढ़ाया।
जिला प्रशासन की ओर से चांदी की विछिया, पायल, प्रेशर कुकर सहित विभिन्न उपहार दिए गए। चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपनी ओर से नव दंपत्तियों को विशेष उपहार प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नव दांम्पत्ति को परिवार नियोजन किट दिया। सामूहिक विवाह में शामिल सभी नव दंपत्तियों का पंजीयन किया गया। अभिभावक की जिम्मेदारी निभाते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह फिजूल खर्ची रोकने का सबसे सशक्त माध्यम है। इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भाव को बढ़ावा मिलता है। प्रशासन कीओर से यहां सभी नव वर-वधुओं को पैंतीस हजार रुपये के उपहार सामग्री प्रदान की गई है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि सरकार की इस पहल से समाज के निचले तबके के लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उनके बेटे-बेटियों की शादी कराई जा रही है। इस आयोजन से समाज के दहेज रूपी कुरीति को खत्म करने में बल मिलेगा। सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल सामूहिक विवाह में परिणय सूत्र में बंधने वाले नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यहां उन्होंने ऐसे आयोजन में अपना विवाह कर समाज को संदेश देने का काम किया है कि दहेज रूपी दानव अब अधिक दिनों तक नही चल पाएगा। चायल विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि जिस लड़की का मायका मजबूत होता है उसका ससुराल कभी गलत नही कर सकता है। सामूहिक विवाह में शामिल सभी बेटियों का अभिभावक बताते हुए उनके साथ हमेशा खड़ा रहने का आशीर्वचन दिया। मंझनपुर विधायक लाल बहादुर ने कहा कि बेटियां दो घरों को रोशन करती हैं। चायल विधायक संजय गुप्ता ने अपनी ओर से 111 नव वधुओं को एक साड़ी व दूल्हे को मोबाइल फोन का विशेष उपहार देकर आशीर्वाद प्रदान किया।
Published on:
10 Dec 2018 03:57 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
