16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनीता त्रिपाठी को भाजपा ने बनाया जिलाध्यक्ष, बधाईयों का लगा तांता

केशव प्रसाद मौर्य के करीबी अनीता त्रिपाठी काशी प्रांत महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष रही हैं।

2 min read
Google source verification
Anita Tripathi

अनीता त्रिपाठी

कौशांबी. भारतीय जनता पार्टी ने अनीता त्रिपाठी को कौशांबी का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। अनीता त्रिपाठी को सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या का नजदीकी माना जाता है। अनीता त्रिपाठी इससे पहले काशी प्रांत महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष रही हैं। लगभग एक दशक से राजनीतिक रूप से भाजपा में सक्रिय रहने का अनीता त्रिपाठी को पार्टी ने इनाम के तौर पर जिला अध्यक्ष का पद दिया है। महिला मोर्चा के कौशांबी जिला अध्यक्ष पद से शुरू हुआ सफर पार्टी के जिला अध्यक्ष के पद पर पहुंच गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को पार्टी के पदाधिकारियों की तरफ से बधाई देने का का सिलसिला शुरू हो गया है । काफी इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने कौशांबी जनपद के अध्यक्ष के रूप में अनीता त्रिपाठी को मनोनीत किया है। अनीता त्रिपाठी जिले में पार्टी की दूसरी महिला है जिन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इससे पहले पुष्पा देवी को पार्टी ने जिलाध्यक्ष बनाया था। अनीता त्रिपाठी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के पैतृक नगर सिराथू की रहने वाली है। अनीता त्रिपाठी को डिप्टी सीएम का बेहद नजदीकी भी माना जाता है। यह भी चर्चा है कि डिप्टी सीएम का नजदीकी होने पर अनीता त्रिपाठी का अध्यक्ष पद पर मनोनयन हुआ है।

अनीता त्रिपाठी के पति सिराथू कस्बे में मेडिकल स्टोर का संचालन करते हैं। B.Ed तक की शिक्षा ग्रहण करने वाली अनीता देवी के परिवार में उनके दो बेटे वह एक बेटी है। भारतीय जनता पार्टी में पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय अनीता त्रिपाठी को वर्ष 2012 में महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। 2015 में अनीता त्रिपाठी भाजपा की जिला उपाध्यक्ष बनाई गई। पार्टी में अनीता त्रिपाठी की सक्रियता को देखते हुए उन्हें 2018 में काशी प्रांत क्षेत्रीय महिला अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया। अनीता त्रिपाठी के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। सुबह से ही उनके घर पर बधाई देने पार्टी के लोग पहुंच रहे हैं।

मां शीतला के दरबार में माथा टेक लिया आशीर्वाद

भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने सबसे पहले शक्तिपीठ शीतला धाम पहुंचकर मां शीतला का दर्शन व पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जिले में और आगे ले जाने का पूरा प्रयास करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आपसी सामंजस्य बनाते हुए एक नई दिशा की ओर ले जाएंगी। शीतलाधाम में दर्शन करने के बाद भाजपा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने देवीगंज बाजार पहुंच वहां कार्यकर्ताओं से शिष्टाचार मुलाकात किया।

BY- SHIV NANDAN SAHU