25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता अशोक यादव को पार्टी से निकाला गया, छह साल के लिये निष्कासित

अशोक यादव को पार्टी विरोधी गतविधियों में लिप्त रहने के साथ ही युवती से रेप के प्रयास का आरोप लगने के चलते हुई कार्रवाई।

2 min read
Google source verification
Ashok Yadav Expelled from Samajwadi Party

अशोक यादव को सपा से निकाला गया

कौशांबी. समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और कौशाम्बी के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का दिखा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने पत्र जारी करते हुये कहा है कौशांबी जिले के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव पार्टी विरोधी गतिविधियों मे शामिल रहे हैं। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर निष्कासित कर दिया गया है। अशोक यादव पर हाल ही मे सम्पन्न हुये जिला पंचायत चुनाव मे पार्टी विरोधी गतविधियों में शामिल रहने का आरोप लगा था। इसके अलावा उनपर चार दिन पहले पिपरी थानाक्षेत्र में एक युवती के साथ उसके घर मे घुसकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था, जिसका मुक़दमा भी दर्ज किया गया था।

IMAGE CREDIT: Patrika

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रहते हुये अशोक यादव काफी चर्चा मे रहे। आए दिन किसी न किसी विवाद से जुड़कर उनका नाम सामने आता रहा। विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया गया। इधर कई दिनों से पूर्व जिलाध्यक्ष पर पार्टी विरोधी गतविधियों के आरोप लगाए जा रहे थे। इसके अलावा सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष समेत उनके तीन साथियो पर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव अपने तीन साथियों के साथ असलहों से लैस होकर पिपरी थाना के चक गिरिया गांव स्थित एक घर में घुसे और बल पूर्वक किशोरी के साथ गैंग रेप का प्रयास किया। इतना ही नही विरोध करने पर सपा के गुर्गों ने किशोरी व उसके भाई की बेहरहमी से पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आस पास के लोग दौड़े तो असलहा लहराते हुए अशोक यादव अपने साथियो के साथ वापस चले गए। इस मामले मे अशोक यादव व उनके साथियो के खिलाफ दुराचार का प्रयास करने सहित कई गंभीर धाराओ मे मुक़दमा दर्ज किया गया था।

पूर्व जिलाध्यक्ष पर लगातार लगाए जा रहे आरोपों की शिकायत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तक पहुंचाई जा रही थी। आशिक यादव की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने छह साल के लिए पार्टी से निष्काषित कर दिया| प्रदेश अध्यक्ष ने इस बाबत कौशांबी जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल व दूसरे कई पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव को पत्र भेज कर सूचित कर दिया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष के निष्कासन की पुष्टि कौशांबी जिलाध्यक्ष खड्ग सिंह पटेल ने भी कर दी है।