24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अतीक का करीबी और 25 हजार रुपए का इनामी असाद कालिया और फैजान गिरफ्तार

अतीक अहमद का बेहद करीबी शूटर असाद कालिया और उसके भाई फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। असाद पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरी गांव से गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
kaliya_.jpg

अतीक अहमद का बेहद करीबी गुर्गा असाद कालिया और उसका भाई फैजान को गिरफ्तार कर लिया गया है। असाद पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने उसे पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उमरी गांव से गिरफ्तार किया है। काफी दिनों से पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी। उस पर वकील वकार को धमकी देने और 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप है।

इसके अलावा भी कई लोगों से रंगदारी मांगने का आरोप है। इस मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। कई बड़े मामलों में उसका नाम आया था। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। फैजान के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है

सुरजीत अलकमा हत्याकांड के गवाह को दी थी धमकी, अली के साथ जिशान से मांगी थी रंगदारी
असाद कालिया और फैजान को एसटीएफ ने शुक्रवार रात उमरी, पुरामुफ्ती से गिरफ्तार किया। असाद अतीक गैंग के खास गुर्गों में गिना जाता है। उस पर 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2016 में सुरजीत अलकमा की हत्या हुई। इसका आरोप अतीक पर लगा। इस हत्याकांड का गवाह धूमनगंज निवासी साबिर था। साबिर को बाद में धमकाया गया। इसमें भी नाम असाद और फैजान का आया, जो कि अतीक के करीबी हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में असाद कालिया ने साबिर से 1 करोड़ की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित के घर पर हमला भी हुआ था।

2021 में जिशान ने अतीक, बेटे और असाद पर दर्ज कराया था केस
अतीक अहमद के साढ़ू का भाई जिशान उर्फ जानू है। इसने 31 दिसंबर 2021 को करेली थाने में अतीक अहमद, उसके बेटे अली और असाद कालिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। धमकी देने और रंगदारी मांगने के आरोप में केस लिखवाया। फिर अली और अतीक अहमद तो गिरफ्तार हुए, लेकिन असाद कालिया भाग गया था। उस पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।

वकील से कहा था- उमेश जैसे हश्र से बचना चाहते हो तो 10 लाख पहुंचा दो
उधर, 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या हुई। आरोप फिर से अतीक अहमद पर लगा। प्रयागराज के खुल्दाबाद के रहने वाले वकील वकार अहमद ने करेली थाने में तहरीर दी। बताया कि 5 अप्रैल को वह अपने भाई मोहम्मद अहमद के साथ करेली के बिरमपुर में अपने साले के प्लाट पर गए थे। उसी समय दामुपुर का रहने वाला इरशाद और उसके साथ कुछ अज्ञात लोगों ने आकर वकार से पूछताछ शुरू कर दी। सभी ने इस दौरान धमकी दी कि अगर प्लाट चाहिए तो असाद को 10 लाख रुपये देना होगा। पीड़ित अधिवक्ता के मुताबिक, इस दौरान इन लोगों ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी।

व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए दी थी धमकी
वकार ने बताया कि, दबंगों ने व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए असाद से बात भी कराई थी। उस समय असाद ने धमकी दी थी कि उमेश पाल भी वकालत करता था, लेकिन बच नहीं पाया, इसलिए जो कहा जाए वो करो। पीड़ित वकील ने असाद सहित कई लोगों के खिलाफ करेली थाने में मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।