इस मामले में सराय अकिल कोतवाल, हल्का दरोगा व हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया जा चुका है। मामले में तीनोंआरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। नाजिम नाम का एक आरोपी पकड़ा गया था, बाकी के दो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी जोन सुजीत कुमार, डीआईजी कवींद्र प्रताप ने सराय अकिल का दौरा किया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की थी। मंगलवार की शाम को पुलिस को यह सूचना मिली कि दुष्कर्म का एक आरोपी छोटका पुत्र इस्माइल पिपरी थाना क्षेत्र में बाइक से कहीं जा रहा है।