
husband murder Karva Chauth: करवाचौथ के दिन जहां पत्नी, पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं । वहीं, दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक महिला ने अपने पति की जहर खिलकार उसकी हत्या कर दी। आरोप है कि करवाचौथ के दिन दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी कारण पत्नी ने बदला लेने के लिए उसने पति को खाने में जहर दे दिया और खुद घर से फरार हो गई। घटना में पति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के परिजनों ने बताई पूरी घटना
Husband murder on Karva Chauth: घटना कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के लालबहादुर शास्त्री नगर की है। मृतक के भाई अखिलेश ने बताया कि करवाचौथ के दिन भैया-भाभी में किसी बात पर विवाद हो गया था। इस बात से नाराज होकर भाभी ने भैया को खाने में जहर मिलाकर दे दिया।
जब भैया की हालत बिगड़ने लगी तो हम उन्हें हास्पिटल लेकर गए। लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए। इधर, मौका पाकर भाभी घर से फरार हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही
पीड़ित परिवार ने की शिकायत (husband murder on Karva Chauth)
मृतक के भाई अखिलेश ने बताया कि मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने कहा कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। आरोपी पत्नी की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है। पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आएगी। इधर, मरने से पहले पति शैलेश ने आपना एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। वो वीडियो सामने आया है। वीडियो में वो ये कहता सुनाई पड़ा रहा कि पत्नी सरिता ने मालूमी विवाद के कारण खाने में जहर दे दिया।
Published on:
21 Oct 2024 11:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
