
प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव में ड्यूटी से बचने के लिए सरकारी कर्मचारियों ने अनोखा तरीका निकाला हैं। पहले सरकारी कर्मचारी और शिक्षक बीमार होने का बहाना बनाते थे। लेकिन मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होकर रिपोर्ट बनवाने के कारण अब वह दूसरा तरीका निकाल रहे हैं। कई कर्मचारियों ड्यूटी से नाम हटवाने के लिए अपने बच्चों की झूठी शादी कर रहे तो कई ने तो अपने मां-बाप को ही मार दिया हैं।
प्रिंटिंग प्रेस वालों से सांठगांठ कर रहे
दरअसल, निकाय चुनाव के लिए कौशांबी में 122 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा जिले में कुल 302 मतदान स्थल बनाए गए हैं। जिले में 1372 लोगों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई है। इनमें तकरीबन 1000 शिक्षकों के अलावा कर्मचारी शामिल हैं।
इनमें से कई कर्मचारियों ने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों से सांठगांठ कर बेटी-बेटे की शादी और माता-पिता की तेरहवीं का कार्ड तक छपवा रहे हैं।
बिमारी का बहना पुराना हुआ तो निकाला नया तरीका
कौशांबी के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया कि पहले चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए सरकारी कर्मचारी बीमारी का बहाना बनाते थे। लेकिन शासन से आदेश आने के बाद उनकों मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होना पड़ता था। इससे बचने के लिए उन लोगों ने नया तरीका निकाला है। इस बाबत विभाग जांच करा रहा है, जिन लोगों को सच में जरूरत है उन्हें अवकाश दिया जाएगा। लेकिन जिन्होंने झूठा प्रार्थना पत्र दिया हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
21 Apr 2023 11:00 am
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
