
खुलासा: प्रेमी ने साथी के साथ मिलकर किसान दंपत्ति को उतारा था मौत के घाट
कौशाम्बी. पूरामुफ़्ती थाना के निजामपुर पुरैनी गांव में किसान दंपति की हत्या का खुलासा पुलिस ने कुछ ही घंटों में कर दिया। दंपति की हत्या गांव में ही रहने वाले प्रेमी युवक ने अपने साथी के साथ किया था। पुलिस ने दोनों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरामुफ़्ती थाना के निजामपुर पुरैनी गांव में बीती रात किसान रामपाल वह उसकी पत्नी सोनी की चापड़ से काट कर हत्या कर दी गई।
पुलिस ने घटना की जांच किया तो पता चला कि मृतका सोनी का गांव के ही श्रीचंद से पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सोनी उसके साथ कई महीने तक उसके घर मे रह चुकी है। कुछ दिन पहले सोनी वापस अपने पति रामपाल के पास लौट आई। बीती रात श्रीचंद अपने दोस्त घन्ना के साथ सोनी के घर पहुंचा जहां दरवाजा खटखटाने पर रामपाल बाहर निकला। दोनों ने दरवाजे पर ही रामपाल के ऊपर चापड़ से हमला बोल दिया। पति की चीख सुनकर सोनी बाहर आई और बीच-बचाव करने लगी।
प्रेमी श्रीचंद ने अपने साथी के साथ उस पर भी हमला कर दिया। हमले में रामपाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हुई। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने पड़ताल के बाद दोनों को चरवा थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आला कत्ल भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों को लिखा पढ़ी के बाद जेल भेज दिया है।
Published on:
11 Feb 2019 10:20 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
