13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कौशांबी में भतीजे ने चाची को गंडासा से काटा और पहुंच गया थाने

up crime news: रविवार को कौशांबी में एक दर्दनाक घटना हुई। एक भतीजे ने अपनी ही चाची को गंडासा से काट कर मार डाला और खुद थाने पहुंच गया।

less than 1 minute read
Google source verification
up crime news

up crime news: कौशांबी के चरवा थानाक्षेत्र के समसपुर गांव का कृष्णकुमार पेंटिंग के काम से बाहर गया हुआ था। उसकी पत्नी संगीता बकरी चराने गई थी। घर पर केवल दो बच्चे ही मौजूद थे। शाम को उसका भतीजा मनफूल गौतम घर पहुंचा और चाची- चाचा के बारे में पूंछा। बच्चों ने बताया कि मां बकरी लेकर चराने गई है और पिता जी बाहर गए हुए हैं। जिसके बाद मनफूल वहीं बैठ गया। कुछ देर बाद उसकी चाची 32 वर्षीय संगीता जैसे ही दरवाजे पर पहुंची तो मनफूल ने गंडासा उठाया और उसकी गर्दन पर तीन वार किए। जिससे संगीता की कमरे में ही तड़प कर मौत हो गई।
उसके बाद हत्यारा युवक सीधे गंडासा हांथ में लेकर थाने पहुंच गया। उसने अपनी चाची की हत्या का अपराध पुलिस को भी बताया। जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

up crime news: चाची के मायके वालों से आजिज था हत्यारा भतीजा
अपनी चाची की हत्या करने वाला भतीजा मनफूल खुद ही थाने जाकर अपना गुनाह कबूल किया। बताया गया कि वह चाची के मायके से आने वाले लोगों से आजिज था। जिसे लेकर पहले भी कई बार विवाद कर चुका था। पुलिस संगीता की हत्या के बाद इसी बिंदु पर जांच कर रही है।