
राहुल का आरोप है कि पार्टनर उसके घर से कैश भी ले गया है।
UP News: कौशांबी में एक लड़के ने अपने दोस्त पर धोखा देने का आरोप लगाया है। राहुल नाम के इस लड़के का कहना है कि उसे अपने दोस्त से प्यार हो गया। उससे शादी करने के लिए उसने ऑपरेशन कराया और वो लड़की बन गया। उसने अपना नाम भी रागिनी रख लिया। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद सुहागरात भी हुई। अब राहुल से रागिनी बने वाले इस लड़के का कहना है कि उसके पार्टनर ने धोखा दे दिया है।
अब कुकर्म का लगा रहा आरोप
राहुल उर्फ रागिनी ने आरोप लगाया है कि जेंडर बदलवाकर कुछ दिन साथ रखने के बाद अब बाद पति उसे पत्नी की तरह रखने से इंकार कर रहा है। पुलिस ने तहरीर ले ली है और मामले की जांच कर रही है। कौशांबी कोतवाली इंस्पेक्टर महेश चंद का कहना है रागिनी बने युवक ने कुकर्म की बात कही है। वहीं वह जेंडर चेंज कराने की भी बात कह रहा है। ऐसे में अभी तय नहीं हो पाया है कि किस धारा में FIR दर्ज करें। मेडिकल जांच के बाद इस पर आगे कार्रवाई करेंगे।
Published on:
05 Jul 2023 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
