उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित दुधवा नेशनल पार्क में हाथियों के एक झुंड ने तीन युवकों को दौड़ा लिया। ये युवक हाथियों के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे। इस पर हाथियों का ये झुंड भड़क गया और इन पर हमला कर दिया। किसी तरह से से तीनों जान बचाकर भागे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें कुछ हाथी 3 लड़कों के पीछे दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में लड़के अपनी जान बचाने के बेसुध होकर भाग रहे हैं। इस दौरान एक युवक रास्ते में गिर भी जाता है। हालांकि वो किसी तरह खुद को संभालता है और हाथियों के उस तक पहुंचने से पहले उठकर फिर भागता है। कुछ लोग ये देखकर शोर मचाते हैं तो हाथी ठिठकते हैं और वापस जंगल की ओर चले जाते हैं। दुधवा पार्क की ये घटना मंगलवार की बताई जा रही है।