
दो सदस्यीय टीम गठित
डीपीओ की हरकत का वीडियो सामने आया। डीएम सुजीत कुमार ने एडीएम न्यायिक डॉ.विश्राम की अध्यक्षता में दो सदस्यीय टीम गठित की। जांच करने का निर्देश दिया था। शासन को पत्र भेज दिया। आरोपी अफसर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी की है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि दफ्तर में अपनी कुर्सी पर डीपीओ राजनाथ राम अपनी कुर्सी पर बैठे हैं। सामने एक महिला कर्मचारी विभागीय पत्रावली लेकर पहुंचती है।
चार दिन पहले डीपीओ दफ्तर में छेड़खानी का मामला सामने आया था
चार दिन पहले ही डीपीओ दफ्तर में छेड़खानी का एक मामला उजागर हुआ था। इसमें एक संविदाकर्मी डीपीओ दफ्तर में बेहोश मिली थी, जिसे विभागीय कर्मचारियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला कर्मचारी ने डीपीओ पर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया था।
प्रयागराज के मंडल कमिश्नर से शिकायत की थी
पीड़िता ने डीएम तथा प्रयागराज मंडल के कमिश्नर को पत्र भेज कर मामले की शिकायत की थी। महिला कर्मचारी का आरोप है कि उसने डीपीओ की मनमानी का विरोध किया। इसकी वजह से डीपीओ ने अधिकारियों को गलत जानकारी देकर उसकी सेवाएं खत्म करा दी हैं।
Updated on:
28 Dec 2022 08:11 pm
Published on:
28 Dec 2022 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
