
कौशांबी में एक लड़के को मनचाही दुल्हन नहीं मिली, तो उसने शिव मंदिर से शिवलिंग ही चुरा लिया। उसने बताया, “मैंने सवान में भगवान भोलेनाथ की पूजा की। गांव की मनपसंद लड़की से शादी करने की मन्नत मांगी। शादी नहीं हुई तो शिवलिंग चोरी कर लिया। पुलिस ने आरोप लड़की को गिरफ्तार कर लिया।
हेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के के कुम्हियावां गांव की है। युवक ने 2 सितंबर को मंदिर से शिवलिंग चुराकर पास में ही झाड़ियों में छिपा दिया था। सोमवार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कुम्हियावां गांव में बाजार में प्राचीन सिद्ध धाम ग्राम देवता भैरव बाबा का स्थान है। वहां शिवलिंग भी है। मंदिर की देखरेख गांव के ही विजय बहादुर यादव और उनकी पत्नी किरण देवी करती हैं। किरण देवी ने गांव के लोगों को सूचना दी। ग्राम प्रधान ओम प्रकाश समेत ग्रामीणों ने थाने में शिवलिंग चोरी होने की तहरीर दी। पुलिस ने रोज मंदिर आने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की थी।
सबसे पहले किरण और उनके पति से पूछताछ की गई। दंपती ने रोज मंदिर आने वाले लोगों के नाम बताए। इसके बाद आधार पर पुलिस ने गांव के ही 27 वर्षीय छोटू से भी पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में ही छोटू हड़बड़ाने लगा तो पुलिस का शक उसी पर गहराया। इसके बाद छोटू को हिरासत में लेकर थाने ले गए और सख्ती से पूछताछ की गई तो वो टूट गया। उसने शिवालय से शिवलिंग चुराने की बात कबूल की। चोरी का कारण पूछा गया तो जो छोटू ने बताया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
Published on:
05 Sept 2023 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allकौशाम्बी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
