12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हादसा: कार व हाइवा की आमने-सामने हुई भिड़ंत, 5 माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

CG Road accident: कार सीधे हाइवा के सामने जा घुसी, जिससे सामने बैठे दो लोगों की जान एयर बेग के खुलने से बच गई। लेकिन साथ में बैठी पांच माह की बच्ची की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई

less than 1 minute read
Google source verification
Kawardha accident news, cg news, CG road accident, chhattisgarh news, chhattisgarh crime news, chhattisgarh Latest crime news,

Kawardha road accident: कवर्धा शहर से तीन किमी दूर राजनांदगांव मार्ग में ग्राम भागूटोला के पास कार व हाइवा वाहन में जोरदार टक्कर हो गई। कार सीधे हाइवा के सामने जा घुसी, जिससे सामने बैठे दो लोगों की जान एयर बेग के खुलने से बच गई। लेकिन साथ में बैठी पांच माह की बच्ची की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

थाना सहसपुर लोहारा निवासी चकुर साहू शनिवार की सुबह अपनी पत्नी और पांच माह की बच्ची के साथ कवर्धा के निजी अस्पताल आए हुए थे। वहां पर उपचार के बाद कवर्धा से वापस अपने घर लोहारा जा रहे थे। इसी दौरान करीब 11 बजे ग्राम भागूटोला के पास एक हाइवा के साथ आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

Kawardha road accident: हाइवा चालक व कार में बैठे किसी भी को चोट नहीं आई है, लेकिन कार की पिछली सीट पर अपनी मां की गोद पर बैठी पांच माह की दक्षिता साहू को कार के टकराने से चोट लगी। अंदरुनी चोट की वजह से वह बेहोश हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने कार सवार लोगों को बाहर निकाला।

इसके बाद दुर्घटना के संबंध में पुलिस व डॉयल 112 को जानकारी दी। बच्ची को तुरंत ही उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बच्ची के शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।