28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व छात्र सम्मेलन: वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर गदगद हुए पूर्व छात्र-छात्राएं

कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आचार्य पंथ श्रीगृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति और कॉलेज प्रबंधन द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन मधु स्मृति आयोजित की गई। कार्यक्रम इसलिए बेहद महत्वपूर्ण रहा क्योंकि पीजी कॉलेज में पहली बार पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Panch Ram Chandravanshi

•

Updated: 4 Apr 2022, 6:01 PM IST

पूर्व छात्र सम्मेलन: वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर गदगद हुए पूर्व छात्र-छात्राएं

पूर्व छात्र सम्मेलन: वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर गदगद हुए पूर्व छात्र-छात्राएं

कवर्धा. वर्षों बाद एक-दूसरे को देखकर खुशी के आंसू झलक उठे। किसी ने हाथ मिलाया तो किसी ने झपकी पा ली। मौका ही ऐसा रहा। कवर्धा पीजी कॉलेज द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया, जिसमें वर्ष १९८३ से अब तक जितने भी छात्र संघ अध्यक्ष रहे उसमें अधिकतर पहुंचे। इनके साथ उनके क्लासमेट भी पहुंचे।
कवर्धा के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आचार्य पंथ श्रीगृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नात्कोत्तर महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति और कॉलेज प्रबंधन द्वारा पूर्व छात्र सम्मेलन मधु स्मृति आयोजित की गई। कार्यक्रम इसलिए बेहद महत्वपूर्ण रहा क्योंकि पीजी कॉलेज में पहली बार पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में कॉलेज के पहले छात्र संघ अध्यक्ष, पहली महिला छात्र संघ अध्यक्ष भी पहुंची। इसके साथ ही क्लासमेट भी पहुंचे जिससे माहौल बेहद खुशनुमा हो गया। सभी लोग एक-दूसरे से मिलकर गदगद हुए। बेहद कम अवसर रहता है जब कॉलेज के साथी से मुलाकात हो। इस मुलाकात को पीजी कॉलेज प्रबंधन और जनभागीदारी समिति द्वारा संभव किया गया। यह आयोजन बेहद शानदार और सफल रहा। इसके साथ कॉलेज के पूर्व रिटायर्ड स्टॉफ का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों, जनभागीदारी सदस्यों सहित आमंत्रित लोगों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
दो सत्र में कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम दो सत्र में आयोजित हुई। पहले सत्र में पूर्व छात्रों का सम्मेलन रहा। इसमें वह पूर्व छात्र अतिथि रहे जो आज एक विशेष पदों पर विराजमान हो चुके हैं। कोई नेता तो कोई अधिकारी, तो कोई प्रोफेसर और कोई ऑडिटर बन चुके हैं। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ.बीएस चौहान ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन से किया। इसके बाद कॉलेज के पहले छात्रसंघ अध्यक्ष प्रमोद लुनिया ने अपने दौर की बात को याद करते हुए कॉलेज के संघर्ष और हालात को बताया। इसके बाद जनभागीदारी अध्यक्ष मोहित माहेश्वरी ने कॉलेज की स्थिति से अवगत कराया। साथ ही इस आयोजन को लेकर जो बातें सामने आयी उसे भी बताया। फिर नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने बेहद रोचकढंग और छात्र जीवन की तरह ही हंसी मजाक करते हुए सभा के माहौल को खुशमुना बनाया।
कवियों ने लोगों को खुब हसाया
दूसरे सत्र में वृद्धा आश्रम के बुजुर्गों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया, ताकि यह भी युवाओं के बीच आनंद ले सके, खुशनुमा पल गुजार सके। इसके बाद कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें विख्यात हास्य कवि पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे भी पहुंचे। इन्होंने लोगों को खूब हंसाया। इनका साथ जबलपुर की मणिका दुबे और जिले के युवाओं कवियों संस्कार साहू, प्रेमिश शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, विकास तिवारी ने दिया। वहीं गायक राजीव केसरी ने समा बांधे रखा। इस दौरान कलेक्टर, एसपी, डीएफओ कार्यक्रम में शाामिल हुए।
पूर्व छात्र अतिथि के रुप में आमंत्रित
कार्यक्रम में कॉलेज के पूर्व छात्र जो आज एक अलग ही मुकाम पर पहुंच चुके हैं उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था। इसमें मुंगेली जिला पंचायत सीईओ दशरथ राजपूत, कोण्डागांव जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सहायक संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट ऑडिटर, नगर पालिका सीएमओ सिगमा शीतल चंद्राकर और सहायक प्राध्यापक उमेश पाठक मौजूद रहे। इनके बीच कॉलेज के समय की यादों को ताजा करते हुए उनसे मंच संचालक वेदांत शर्मा ने सवाल जवाब भी किए।
जनभागीदारी समिति की पहल
पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र आज कोई अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी, नेता, जनप्रतिनिधि सहित निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। ऐसे में सभी को एक ही समय पर मिल पाना संभव नहीं है। ऐसे में पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति ने इसे संभव करने का प्रयास किया। लेकिन यह बिलकुल आसान नहीं था, जो लोग अन्य जिले, अन्य राज्य में है उन्हें बुलाना काफी मुश्किल रहा। एक-एक व्यक्ति को बुलाना काफी मुश्किल रहा। बाजवूद अधिकतर पूर्व छात्र इसमें शामिल हुए।