
कवर्धा बंद कराने भाजपाई कर रहें नारेबाजी, झूमा-झटकी के बीच व्यापारियों ने भी दिया समर्थन, प्रशासन भी अलर्ट मोड में
कवर्धा शहर के लोहारा नाका चौक के पास दो पक्षों की आपसी लड़ाई से माहौल गरमा दिया। इस घटना के विरोध में आज कवर्धा बंद का ऐलान किया गया है। व्यापारी सहित कई संगठनों ने बंद का समर्थन किया है। शहर बंद को लेकर विहिप और भाजपा कार्यकर्ताओं के नगर भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारी लगातार दौरा कर रहे हैं।
मुख्य घटनाक्रम की जानकारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ.लालउमेद सिंह ने विस्तृत रूप से बताया कि शनिवार 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे कवर्धा नगर के नवीन बाजार लोहारा रोड निर्माण कार्य में लगने वाले गिटटी हटाने को लेकर लोहारा नाका माता कर्मा चौक के पास रहने वाले प्रकाश साहू द्वारा ठेकेदार को गिटटी हटाने बोला जा रहा था। इसी दौरान वहीं पर दुकान संचालक अख्तर खान के साथ वाद-विवाद हो गया। विवाद बढ़ते-बढ़ते झूमा--झटकी, लड़ाई झगड़ा से मारपीट पर उतर आए। मामले में प्रकाश साहू की रिपोर्ट थाना कवर्धा में धारा 452, 504, 354, 294, 323, 506बी, 34 भादवि पंजीबद्ध किया। प्रकाश साहू उसकी पत्नी राधिका साहू से मारपीट करने वाले दोनों आरोपी अख्तर खान पिता अनवर खान और पिन्टू ऊर्फ जावेद पिता आलम खान को गिरफ्तार कर ज्यूडिसीयल रिमाण्ड में जेल भेज दिया।
सड़क पर बैठ गए, किया धरना प्रदर्शन
मामला यही शांत नहीं हुआ। घटना की जैसे ही जानकारी मिली विश्व हिन्दू परिषद, भाजपा के नेता, पूर्व विधायक, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पहुंच गए। माता कर्मा चौक के सामने सड़क पर ही प्रदर्शन करने लगे। चक्काजाम कर दिया गया। पुलिस बल पहुंची और माहौल को शांत करने की कोशिश की गई। लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने उक्त मार्ग को बंद कर दिया। इससे आमजन को आवागमन में काफी परेशानी हुई।
जिला व पुलिस प्रशासन ने की अपील
शहर के लोहारा नाका में हुए विवाद और वहां की स्थिति को स्पष्ट करने के लिए जिला प्रशासन ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया। इस दौरान कलेक्टर जनमेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह ने बताया कि विवादित स्थल होने के कारण जैसे ही मामले में रिपोर्ट हुए तुरंत ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई। उन्हें जेल भेज दिया गया। स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैतान किया गया। मामले में प्रदर्शनकारियों की जो भी मांग है उसे लेकर बातचीत का प्रयास किया जा रहा है। उनकी जो भी मांग है उस पर जांच व कार्रवाई किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
Published on:
20 Nov 2022 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
