
ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी बोरगाड़ी (Photo Patrika)
CG News: पंडरिया बजाक राजकीय मार्ग घाटी क्षेत्र है। यहां पर अक्सर ही वाहन दुर्घटनागस्त होते रहते हैं। इसी मार्ग पर एक और दुर्घटना हुई, जिसमें पांच लोगाें की मौत हो गई, जबकि चार घायल हैं।
दुर्घटना शुक्रवार की सुबह करीब 7.30 बजे हुई। कुकदुर थाना अंतर्गत घाटी क्षेत्र ग्राम चांटा के पास मोड़ पर मध्यप्रदेश शहडोल से बेमेतरा जा रही बोर गाड़ी (जीएन 88 डी 1702) का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर करीब 50 फ़ीट नीचे खाई में गिर गया। वाहन नौ लोग सवार थे। दुर्घटना में वाहन जैसे ही नीचे बड़े पत्थरों से टकराया वाहन में सवार लोग इधर उधर जा गिरे। कई वाहन में दब गए तो कई लोग पत्थरों से जा टकराए।
घायलों की चीख पुकार सुनकर राहगिर व ग्रामीण तुरंत मदद के लिए दौड़े। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस व एंबुलेंस पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पुलिस ने घायलों को ढूंढना शुरु किया। देा किसी का हाथ टूटा तो किसी का पैर तो कोई ट्रक के नीचे दबा था। तीन लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि छह लोग घायल थे। सभी घायलों को संजीवनी एक्सप्रेस से कुकदुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दो लोग गंभीर रुप से घायल थे जिसके चलते कुकदुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचते ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल कुकदुर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट चुकी है।
खतरनाक मोड़
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि घाटी के पास जहां दुर्घटना हुई है। पूर्व में वहां पर तीन और दर्दनाक दुर्घटनाएं हो चुकी है। ये खतरनाक मोड है लेकिन रतार के चलते वाहन चालक अनियंत्रित हो जाते हैं। सावधानी को लेकर सड़क पर निशान और सूचनात्मक बोर्ड लगना जरूरी है, इससे वाहन चालक सचेत हो सकेंगे।
पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
दुर्घटना में घायल और मृत लोगों के शव को खाई से ऊपर सड़क तक लाना पुलिस के लिए आसान नहीं था। करीब कई घंटे तक रेस्क्यू करना पड़ा। इसके लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दो लोगों को तो ट्रक के पुर्जा को तोड़कर निकाला गया। घायलों का कंधे पर उठाकर खड़ी चढ़ाई चढ़े। खून से लथपथ शवों को उठाया। यह बिल्कुल ही आसान कार्य नहीं था।
जशपुर के अधिक
दुर्घटनाग्र्रस्त बोरगाड़ी में अधिकतर जशपुर निवासी थे। मृतकों में चार और दो घायल जशपुर जिले से हैं। मृतक गजेंद्र पिता रंगू राम(30) निवासी ठेठे टांगर बरागजोर, सुभाष राम पिता बलदेव (25) ग्राम बरागजोर, हरीश पिता चंद्राराम भुईहर (19) ग्राम बरागजोर थाना कुनकुरी जिला जशपुर, देवधर पिता देवभोराम (45) निवासी नारियरढार कोका भरी थाना भन्सानेल जिला जशपुर और राज पिता चिन्नान (50) निवासी तिर चूमगोड़ थाना नामकल जिला नामकल तमिलनाडु के रुप में पहचान हुई। वहीं चार लोग घायल है।
इसमें चालक हरिवलगन पिता मनी (38) तिरुचूमगोड जिला नामकल तमिलनाडु, सागर पिता पल्ली (45) निवासी सलन जिला तमिलनाडु, बलराम पिता सोनू राम देवाय (25)ठेठेटागर थाना कुनकुरी जिला जशपुर और भीमाराम पिता शुभलाल (19) दोकड़ा जिला जशपुर का इलाज चल रहा है। एक घायल चालक जिला अस्पताल में भर्ती है जबकि दो लोग को सामान्य रुप से घायल है। वहीं एक घायल कुकदुर अस्पताल में भर्ती है।
Published on:
12 Jul 2025 02:10 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
