7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्लफ्रेंड को नहीं दिया महीने का खर्च, तो जा पहुंची बीवी के पास गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड ने उठाया ये कदम

गर्लफ्रेंड पर जानलेवा हमला कर दिया

less than 1 minute read
Google source verification
crime news

गर्लफ्रेंड को नहीं दिया महीने का खर्च, तो जा पहुंची बीवी के पास गुस्से में आकर बॉयफ्रेंड ने उठाया ये कदम

कवर्धा. छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक महिला के साथ सबंध बनाकर छोड़ देने का मामला सामने आया है। ग्राम समेसर थाना नवागढ़ निवासी एक महिला से उडिय़ा थाना लोहारा निवासी अजय वैष्णव ने तीन वर्ष तक 36 वर्षीय महिला से संबंध बनाया। इसके बाद उसे छोड़ दिया। जिसकी शिकायत थाना दर्ज कराई है।

READ MORE: पत्नी की बेरहमी से हत्या कर छोटे भाई से कहा - बहुत बोल रही थी, खत्म कर दी तुम्हारी भाभी की जिंदगी फिर...

महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद अजय पर दैहिक शोषण का मामला दर्ज हुआ। महिला व अजय के आपसी सलाह पर अजय उसे खर्च देने तैयार हुआ। महिना खर्च अजय देता था, लेकिन अचानक महिला को पैसा देना बंद कर दिया। इससे महिला को घर चलाने में परेशानी हुई।

READ MORE: बीवी पर करता था शक कि गैर मर्दों से हैं उसके अवैध संबंध, इसलिए ऐसे दी बेवफाई की सजा

परेशान महिला उडिय़ा अजय के घर पहुंच गई। जहां अजय के दो लड़के मनोज वैष्णव व पप्पू वैष्णव ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे हाथ, सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आई।

इसकी शिकायत महिला ने लोहारा थाना में की, लेकिन पुलिस ने डॉक्टरी मुलायजा कराए बिना ही साधारण विवाद व मारपीट का मामला दर्ज किया। जबकि महिला पर टंगिया व ठंडे से जानलेवा हमला हुआ। हमला करने वाले युवकों को गिरफ्तार भी नहीं किया गया है।

READ MORE: दोस्त का पत्नी के साथ हसं-हसंकर बातें करना पति को नहीं हुआ बर्दाश्त, तो कर दिया दोनों को ऐसे अलग

पुलिस दोनों युवकों पर धारा 294, 323, 506, 34 भादवि दर्ज कर औपचारिता निभा रही है। इससे परेशान महिला पुलिस अधीक्षक से मिलकर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।