जानकारी के अनुसार ये घटना बुधवार की बताई जा रही है लेकिन किसी को पता नही होने के कारण शुक्रवार को इसका खुलासा हो पाया है। आरोपी के भाई ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। बताया जाता है की बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपी गंगाराम बैगा (35) ने आवेश में आकर बगल में रखे डंडे से ताबड़तोड़ अपनी पत्नी जानकी बाई (30) पर वार कर दिया। इस हमले में जानकी बाई की मौके पर ही मौत हो गई।