16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Election 2023 : 26 गांव के किसानों का जारी रहेगा चुनाव बहिष्कार

CG Election 2023 : किसानों द्वारा विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का निर्णय अब भी जारी है।

less than 1 minute read
Google source verification
26 गांव के किसानों का जारी रहेगा चुनाव बहिष्कार

26 गांव के किसानों का जारी रहेगा चुनाव बहिष्कार

कवर्धा। cg election 2023 : किसानों द्वारा विधानसभा चुनाव के बहिष्कार करने का निर्णय अब भी जारी है। कुछ दिन पूर्व यह बात आयी थी कि किसान अब मतदान करने के लिए राजी हो चुके हैं लेकिन किसी भी राजनीति पार्टी द्वारा अपनी घोषणा पत्र में सुतियापाट जलाशय के नहर विस्तार का उल्लेख नहीं करने के कारण उनकी नाराजगी यथावत है।

किसानों के 5 साल की लड़ाई और संघर्ष अब अंतिम मोड़ पर पहुंच गया है। या तो सुतियापाट नहर विस्तार पर प्रशासन कोई निर्णय ले या किसान चुनाव का बहिष्कार जारी रखे। कहीं-कही राजनीतिक दलों द्वारा खबरें भी फैलाई जा रही हैं कि भारतीय किसान संघ द्वारा मतदान बहिष्कार को वापस ले लिया गया है। ये बात जब संघ को पता चला तब संघठन द्वारा तुरंत 26 गांव के प्रमुखों के साथ बैठक कर इस खबर को संज्ञान में लिया गया। किसानों द्वारा एक स्वर में बताया गया कि हमारा संकल्प यथावत है और इस निर्णय को हम नहीं बदलने वाले। सभी 26 गांव जो निर्णय लेंगे उसी निर्णय को मानेंगे। गुरुवार को ग्राम खैरबना में भारतीय किसान संघ द्वारा आयोजित बैठक में किसानों द्वारा अंतिम निर्णय लिया कि जो भी राजनीतिक दल या संगठन सुतियापाट नहर विस्तार को प्रमुख मांग के रूप में अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगा। किसानों के साथ उनके लड़ाई में साथ देने का संकल्प करेगा, किसानों द्वारा उसे समर्थन देने का विचार किया जाएगा। अगर किसानों की ये मांग घोषणा पत्र में शामिल नहीं होता तो किसान अपने संकल्प पर स्थिर रहेंगे। बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य अरविंद शर्मा, परस वर्मा, वरिष्ठ सदस्य रामायण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संजय साहू, उपाध्यक्ष शिवकुमार वर्मा, मूलचंद साहू, विजय साहू सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।