थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शिकायतकर्ता कुमारी निर्मला साहू निवासी जिला सूरजपुर ने बताया कि 3 वर्ष पूर्व उसके गांव में सेल्फ डिफेन्स का प्रशिक्षण देने आये थे। तब गांव में ही चन्दन टोप्पो से जान पहचान हुई थी। तब चन्दन टोप्पो द्वारा कहा गया था कि पुलिस भर्ती के लिए तुहारे ऊंचाई में छूट प्रमाण पत्र प्राप्त कर पुलिस बन सकती हो। इसके लिए प्रक्रिया पूछने पर तुम घर से बाहर जाकर पुलिस भर्ती की तैयारी करों, वह उसे खेल प्रमाण पत्र बना कर दे देगा। खेल प्रमाण पत्र के आधार पर पुलिस भर्ती में हाईट में छूट मिल जाएगी। इसके बाद पिछले 3 साल से फोर्स एकडमी/स्वामी विवेकानंद फोर्स कवर्धा के जरिए पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है।