
CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के कवर्धा में 7 लाख रुपए के इनामी नक्सली पति-पत्नी ने सरेंडर किया है। दोनों शासन की नई आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर पुलिस के सामने हथियार डाले हैं। इनामी नक्सली दंपत्ति रमेश उर्फ आटम गुड्डू एवं सविता उर्फ लच्छी पोयम ने कबीरधाम पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है।
आत्मसमर्पित नक्सली रमेश उर्फ आटम गुड्डू (29 वर्ष), प्लाटून नंबर 01, एमएमसी जोन, जीआरबी डिवीजन कमेटी का सक्रिय सदस्य था, वहीं उसकी पत्नी सविता उर्फ लच्छी पोयम (21 वर्ष) टांडा एरिया कमेटी की सदस्य के रूप में कार्यरत थी। दोनों बीते 8 वर्षों से एमएमसी क्षेत्र में सक्रिय रहकर नक्सली गतिविधियों में संलग्न थे। वर्ष 2019 में थाना भोरमदेव क्षेत्रांतर्गत बकोदा जंगल में हुई मुठभेड़ में रमेश घायल भी हुआ था।
संगठन में रहते हुए रमेश के पास 12 बोर बंदूक और सविता के पास 8 एमएम रायफल रही है। आत्मसमर्पण का निर्णय उन्होंने संगठन में व्याप्त आंतरिक संघर्ष, अमानवीय व्यवहार, स्थानीय आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, तथा जंगल में कठिन जीवन से त्रस्त होकर लिया।
Published on:
24 Apr 2025 05:44 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
