
निर्मम हत्या: हत्यारे ने युवती का एक हाथ उखाड़ा, खेत में नग्न पड़ी मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ में युवती की बेरहमी से हत्या (CG Crime News) करने का मामला सामने आया है। जहां गांव से बाहर खपरी गांव जाने वाले नहर किनारे खेत में युवती का शव बरामद किया गया। शव की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी कितनी निर्ममता से हत्या (Brutal Murder of Girl in Chhattisgarh) गई होगी। एक हाथ शरीर से अलग है और बाल खेत पर बिखरे पड़े हैं। शव पर कपड़े नहीं थे। पास ही कपड़े व चप्पल पड़े थे। घटना कवर्धा (Kawardha News) जिले के पिपरिया थानाक्षेत्र के ग्राम इंदौरी की है।
पिपरिया पुलिस के साथ जिला पुलिस टीम भी घटना की जांच की जा रही है। रायपुर की एफएसएल की टीम भी पहुंचकर बारीकियों से मामले की जांच पड़ताल की है। मौके पर जांच के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या कैसी हुई साफ हो पाएगा।सोमवार की सुबह ग्राम इंदौरी में एक सनसनी से हुई।
गांव के लोगों ने खेत में युवती का नग्न अवस्था में शव देखा। शव के आसपास ही कपड़े पड़े थे। सिर का बाल आधे से ज्यादा नोंच लिया गया था। वो भी शव के आसपास ही बिखरे मिले। युवती के शरीर में एक भी कपड़ा नहीं था। शव का दाहिना हाथ भी शरीर से अलग था। सिर औंधे मुंह जमीन में पड़ा था। चेहरा देखकर कोई उसे पहचान नहीं सका। जब दूसरे लोगों की तरह ही लड़की का पिता भी शव को देखने के लिए मौके पर पहुंचा तो उसने कपड़े से अपनी बेटी को पहचान लिया। पिता के सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पिपरिया थाना प्रभारी आरएस राजपूत ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। स्थल मुआयना किया गया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम ने भी अपने हिसाब से जांच पड़ताल की है। शव का पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई साफ हो पाएगी।
5 दिसंबर से थी लापता, चार दिन बाद कराया रिपोर्ट
मृतका की पहचान गांव के ही रहने वाली 19 वर्षीय युवती के रूप में की गई है। उसके पिता ने बताया कि वह बीते 5 दिसम्बर से गायब थी। घर, परिवार, रिश्तेदार के यहां ढूंढ़ने पर भी वह कहीं नहीं मिली। तीन दिनों तक अपने स्तर में तलाश की थी। जब कोई जानकारी नहीं मिली तो पिपरिया थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके चार दिन बाद सोमवार को गांव के बाहर खेत में शव मिला। उसकी किसी के साथ कोई विवाद या लड़ाई झगड़ा नहीं है। कुछ लोगों पर उन्होंने शंका जाहिर की है, जिनके बारे में पुलिस को बताया गया है। संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही
पुलिस के अनुसार शव से दुर्गंध आने लगी थी मतलब साफ है कि हत्या 48 घंटे पहले हुई हो। इसके अलावा जांच के दौरान खेत पर कहीं भी खून के निशान नहीं मिले। युवती के शरीर पर भी छीना झपड़ी के गहरे निशान नहीं दिखाए दिए। इससे यह आशंका जताई जा रही है पहले युवती की हत्या की गई, जिसके बाद निर्ममता से उसके हाथ उखाड़े गए, बाल नोचे गए। पुलिस को गुमराह करने हत्या कहीं और करके शव को उसके ही घर 400 मीटर की दूरी पर फेंक दिया गया। पुलिस हर पहुलू पर बारीकी से जांच की दिशा को आगे बढ़ा रही है। हत्यारा जो भी होगा, जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।
Published on:
13 Dec 2022 01:52 pm
बड़ी खबरें
View Allकवर्धा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
