नेशनल हाइवे 30 रायपुर-जबलपुर मार्ग में मंगलवार की सुबह चिल्फी से 2 किमी दूर सुबह 9 बजे नशे में धुत ड्राईवर कंटेनर रफ्तार से चला रहा था। एक मोड़ पर वाहन नियंत्रित नहीं कर सका और सीधे पेड़ से जा टकराया। कंटेनर में सवार 20 मजदूर घायल हो गए। चार की लागत गंभीर है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। कंटेनर एचआर 36 क्यू 4218 बिलासपुर तखतपुर से 20 जमीन के अंदर केबल डालने वाले मजदूर भरकर जबलपुर गांव जा रही थी। पेड़ से टकराते ही कंटेनर के परखच्चे उड़ गए। कंटेनर में सवार मजदूरों की चीखपुकार होने लगी। पुलिस ने लापरवाही चालक पर आईपीसी धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।